विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग क्षेत्र का महत्व बताने के लिए सेंट सोल्जर ने करवाया वेबिनार
मेक इन इंडिया पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता भी करवाई। इसमें मैकेनिकल और आटोमोबाइल के छात्रों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में मैकेनिकल इंजीनियरिंग से तीसरे सेमेस्टर के चरणप्रीत सिंह ने पहला आटोमोबाइल से सातवें सेमेस्टर के अविनाश कुमार और सुखवीर सिंह ने दूसरा
जालंधर, जेएनएन। सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाजी के विद्यार्थियों की तरफ से मेक इन इंडिया विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। इस वेबिनार का उद्देश्य इंजीनियरिंग क्षेत्र का महत्व बताकर विद्यार्थियों को जागरूक करना था। इस दौरान प्रिंसिपल डा. गुरप्रीत सिंह सैनी ने कहा कि विकसित देश में इंजीनियर्स का सबसे महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने सभी छात्रों को एक अच्छा इंजीनियर बनकर देश को विकसित करने में अपना योगदान डालने के लिए प्रेरित किया।
इसके अतिरिक्त मेक इन इंडिया पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता भी करवाई। इसमें मैकेनिकल और आटोमोबाइल के छात्रों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में मैकेनिकल इंजीनियरिंग से तीसरे सेमेस्टर के चरणप्रीत सिंह ने पहला, आटोमोबाइल से सातवें सेमेस्टर के अविनाश कुमार और सुखवीर सिंह ने दूसरा, मैकेनिकल इंजीनियरिंग से मोहसिन हुसैन और अवतार सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया।
चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने कहा कि इंजीनियर्स ही देश के उज्जवल भविष्य की ऊर्जा हैं। सभी अपने कौशल और ज्ञान की बदौलत ही देश की सूरत को बदल सकते हैं, इसलिए सभी अच्छे इंजीनियर्स बनकर देश की खुशहाली में अपना बहुमूल्य योगदान डालें। अंत में उन्होंने कालेज के प्रयासों की भी सराहना की और पोस्टर मेकिंग के विजेताओं को प्रोत्साहित किया।