आज सुबह 10 से शाम छह बजे तक बंद रहेगा सोढल फाटक, जानें क्या है कारण
रेलवे ने सोढल फाटक पर इंटरलॉकिंग टाइलें बिछाने का फैसला किया है। इस कारण शुक्रवार के बाद शनिवार को ट्रैफिक बंद रखा गया है।
By Pankaj DwivediEdited By: Published: Sat, 08 Jun 2019 10:33 AM (IST)Updated: Sat, 08 Jun 2019 10:33 AM (IST)
जागरण संवाददाता, जालंधर। सोढल रेलवे फाटक शनिवार को सुबह दस बजे से लेकर शाम छह बजे तक बंद रहेगा। रेलवे ने इंटरलॉकिंग टाइलें बिछाने के लिए आठ घंटे तक फाटक बंद रखने का फैसला किया है। इस कारण शुक्रवार को सोढल फाटक की ओर से आने वाले वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शनिवार को भी फाटक सुबह 10 से शाम 6 बजे तक बंद रहेगा। फाटक बंद रखने की जानकारी पहले न देने के कारण भी लोगों को काफी परेशानी हुई।
लगा जाम, कई ट्रेनें भी लेट
वाहन चालकों को फाटक पर पहुंचने पर ही इस संबंधी पता चल रहा था। मजबूरी में उन्हें वापस चंदन नगर अंडरब्रिज या अड्डा टांडा फाटक की तरफ से होकर जाना पड़ा। ट्रैफिक बढऩे से दोनों तरफ जाम की स्थिति बनी रही। इस क्रम में टाटा मूरी 13 घंटे, सचखंड एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, शहीद एक्सप्रेस 2 घंटे, गरीब रथ 2 घंटे देरी से चली।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें