पंजाब भाजपा की नई टीम में जालंधर के छह नेताओं को मिली जगह, राजेश बाघा की संगठन में वापसी
टीम में जालंधर से छह नेताओं को जगह मिली है। पंजाब में लगातार विभिन्न पदों पर रहे राकेश राठौर ने एक बार फिर उपप्रधान पद के साथ अपनी उपस्थिति बनाए रखी है।
जालंधर, जेएनएन। पंजाब भाजपा प्रधान अश्विनी शर्मा ने अपनी टीम की घोषणा की दी है। इस टीम में जालंधर से छह नेताओं को जगह मिली है। पंजाब में लगातार विभिन्न पदों पर रहे राकेश राठौर ने एक बार फिर उपप्रधान पद के साथ अपनी उपस्थिति बनाए रखी है। ऐसा माना जा रहा था कि राठौर इस बार पंजाब टीम में जगह नहीं बना पाएंगे, लेकिन वह सफल रहे हैं।
राकेश राठौर के अलावा एससी कमिशन के पूर्व चेयरमैन राजेश बाघा की संगठन मे वापसी हुई है। वह फगवाड़ा उपचुनाव भी लड़ चके हैं। पिछली बार संगठन से ड्रॉप किए गए अनिल सच्चर की सेक्रेटरी पद पर वापसी हुई है। पंजाब प्रधान ने छह पार्टी प्रवक्ता भी घोषित किए है जिनमें से तीन जालंधर से हैं। पिछली बार उपप्रधान रहे मोहिंदर भगत के साथ दीवान अमित अरोड़ा और वसीम राजा भी प्रवक्ता बनाए गए हैंं।
नई टीम में राठौर को जिम्मेवारी से शहर की सियासत गर्माएगी। राठौर अगले विधनसभा चुनाव में टिकट के बड़े दावेदार होंगे। ऐसे में वह सेंट्रल या नॉर्थ सीट के दावेदार के रूप में कई नेताओं को परेशान कर सकते हैं।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें