बाबा सतनाम सिंह के खिलाफ कार्रवाई करे अकाल तख्तः तालमेल कमेटी
नीलधारी संप्रदाय के प्रमुख बाबा सतनाम ¨सह पिपली वाला के जन्मदिन मनाने को लेकर वायरल हुए वीडियो से सिख संगठनों में भारी रोष है।
जागरण संवाददाता, जालंधर : नीलधारी संप्रदाय के प्रमुख बाबा सतनाम सिंह पिपली वाला के जन्मदिन मनाने को लेकर वायरल हुए वीडियो से सिख संगठनों में भारी रोष है। उनका मानना है कि इससे पंथक भावनाएं आहत हुई हैं, जिसे श्री अकाल तख्त साहिब को गंभीरता के साथ लेना चाहिए।
इस संबंध में आयोजित बैठक के दौरान सिखों की सिरमौर संस्था सिख तालमेल कमेटी के प्रमुख तेजिंदर सिंह परदेसी, हरप्रीत सिंह नीटू व हरपाल सिंह चड्ढा ने कहा कि बाबा सतनाम सिंह ने अपने जन्मदिन पर थाइलैंड के गुरुद्वारा साहिब में पालकी में सवार होकर बाहुबली फिल्म के गीत पर सिख नौजवानों के कंधों पर सवार होकर जन्मदिन मनाया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। उन्होंने कहा कि बाबा सतनाम सिंह सिख पंथ की मुख्यधारा में लौट आए थे, जिसके चलते वह पंथ का हिस्सा हैं। जबकि, उन्होंने इस तरह से जन्मदिन मनाकर तथा बाहुबली गीत पर कंधों पर सवार होकर पंथक सोच को चुनौती दी है। इसके साथ ही सिखों की सर्वमान्य गुरु श्री गुरु ग्रंथ साहिब की गरिमा भी प्रभावित हुई है। बाबा सतनाम सिंह के खिलाफ श्री अकाल तख्त साहिब के सख्त से सख्त कदम उठाते हुए कार्रवाई करनी चाहिए।
इस मौके पर उनके साथ गुरिंदर सिंह मझैल, जतिदंरपाल सिंह मझैल, गुरजीत सिंह सतनामियां, हरप्रीत सिंह रोबिन, हरप्रीत सिंह सोनू, अमनदीप सिंह बग्गा, प्रभजोत सिंह खालसा, बलदेव सिंह बस्ती मिट्ठू, विक्की खालसा, जतिंदर सिंह कोहली, गुरदर्शन सिंह मिड्डा व भूपिंदर सिंह ब़डिंग आदि मौजूद थे।