Guru Nanak Jayanti 550th Gurpurab 2019: गुरुघरों में उमड़ी संगत, शबद-कीर्तन से किया निहाल
जालंधर शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु पर्व को लेकर श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा है। तड़के चार बजे से शुरू हुए धार्मिक कार्यक्रमों में संगत पूरे उत्साह से शामिल हो रही है।
जालंधर, जेएनएन। श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव को लेकर शहर के गुरुघरों में विभिन्न समागमों का दौर जारी है। तड़के चार बजे से शुरू हुए धार्मिक कार्यक्रमों में संगत पूरे उत्साह के साथ शामिल हो रही है। गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब सेंट्रल टाउन, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मॉडल टाउन, गुरुद्वारा नौवीं पातशाही दुख निवारण साहिब, गुरु तेग बहादुर नगर, गुरुद्वारा गुरु नानक मिशन, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा बाजार शेखा, गुरुद्वारा छेवीं पातशाही, बस्ती शेख सहित शहर के गुरु घरों में संगत का सैलाब उमड़ पड़ा है। कई गुरुद्वारों में श्री दरबार साहिब के हजूरी रागियों ने संगत को शबद गायन के साथ निहाल किया। गुरु घरों में अरदास के उपरांत गुरु का अटूट लंगर भी वितरित किया जाएगा।
जालंधरः श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश उत्सव पर शहर भर के गुरुद्वारों में धार्मिक कार्यक्रमों का दौर जारी है। यहां बड़ी संख्या में पहुंचकर संगत ने माथा टेका है।
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा बस्ती गुजा में आयोजित समागम के दौरान उपस्थित पूर्व सीनियर कमलजीत सिंह भाटिया, हरदीप सिंह, कुलदीप सिंह, रविंदर सिंह व अन्य।
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा बाजार शेखां में समागम के दौरान उपस्थित प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष दलजीत सिंह, वरिंदर सिंह बिंद्रा गुरपाल सिंह व अन्य।
पंजाब में बना सबसे बड़ा केक सुल्तानपुर लोधी भिजवाया
जालंधर। श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशपर्व के मौके पर लवली बेक स्टूडियो की ओर से 550 किलो का केक बनाकर सुल्तानपुर लोधी में डेरा संत बाबा मान सिंह जी (पिहोवा वाले) भिजवाया गया है। यह पंजाब में बना अब तक का सबसे बड़ा केक है। इसे संगत के बीच बांटा जाएगा। 18 फीट लंबा, चार फीट चौड़ा और 6 इंच ऊंचे इस केक को बनाने में दस शेफ और दस हेल्परों को 36 घंटे का समय लगा है।
जालंधरः श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशपर्व के मौके पर लवली बेक स्टूडियो की ओर से बनवाया गया 550 किलो का केक।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें