Move to Jagran APP

गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव पर जालंधर के गुरु घरों में सजे दीवान, बड़ी संख्या में संगत ने टेका माथा

प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष अजीत सिंह सेठी ने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने वहम जात पात तथा भ्रम की भावना से ऊपर उठकर मानवता की सेवा करने को प्रेरित किया था। उन्होंने इंसानियत के धर्म का पालन करने का संदेश दिया था।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Sun, 09 Jan 2022 02:47 PM (IST)Updated: Sun, 09 Jan 2022 02:47 PM (IST)
गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव पर जालंधर के गुरु घरों में सजे दीवान, बड़ी संख्या में संगत ने टेका माथा
श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव को लेकर नगर के गुरु घरों में पवित्र दीवान सजाए गए।

जागरण संवाददाता, जालंधर। रविवार को श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव को लेकर नगर के गुरु घरों में पवित्र दीवान सजाए गए। इस दौरान जहां दिन भर श्री गुरु ग्रंथ साहिब की इलाही बाणी का उच्चारण किया गया। वहीं राज्य भर से पहुंचे रागी जत्थे के सदस्यों ने गुरु घरों में हाजिरी लगाकर संगत को निहाल किया। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मॉडल टाउन में सचखंड श्री दरबार साहिब हजूरी रागी भाई फतेह सिंह, भाई यशपाल सिंह सहित जत्थे के सदस्यों ने शबद गायन कर संगत को गुरु चरणों से जोड़ा।

loksabha election banner

प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष अजीत सिंह सेठी ने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने वहम, जात पात तथा भ्रम की भावना से ऊपर उठकर मानवता की सेवा करने को प्रेरित किया था। उन्होंने इंसानियत के धर्म का पालन करने का संदेश दिया था। इस पर चलकर जीवन सफल किया जा सकता है। गुरुद्वारा दीवान स्थान सेंट्रल टाउन में आयोजित समागम में बच्चों को सिख धर्म का ज्ञान देने के लिए धार्मिक पुस्तकें वितरित की गईं। प्रबंधक कमेटी के महासचिव गुरमीत सिंह बिट्टू ने बताया कि पश्चिमी सभ्यता से नई पीढ़ी को दूर रखने के लिए उन्हें धर्म के साथ जोड़ने की जरूरत है। इस मौके पर उनके साथ इकबाल सिंह ढींडसा, मोहन सिंह ढींडसा, विपिन हस्तीर, बावा गाबा, हीरा सिंह, जसकीरत सिंह जस्सी सहित सदस्य मौजूद थे।

इसी तरह गुरुद्वारा दुख निवारण नौवीं पातशाही, गुरु तेग बहादुर नगर में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव को लेकर दोपहर के समागम किए गए। प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जत्थेदार जगजीत सिंह गाबा की अध्यक्षता में आयोजित समागम के दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब की इलाही बाणी का उच्चारण किया गया। गाबा ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब में इंसान के जीवन का सार छुपा हुआ है। जिस पर चलकर जीवन को कृतार्थ किया जा सकता है। इस मौके पर कंवलजीत सिंह टोनी, मनजीत सिंह ठुकराल व गगनदीप सिंह गग्गी सहित सदस्य मौजूद थे।

उधर, गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर सेंट्रल टाउन में आयोजित समागम में हजूरी रागी जत्थे के सदस्यों ने शबद गायन के साथ संगत को गुरु चरणों से जोड़ा। इस दौरान प्रबंधक कमेटी के महासचिव परमिंदर सिंह डिंपी बताते हैं कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने समूची मानवता को जरूरतमंदों की मदद करने की प्रेरणा दी थी। जिसके तहत प्रबंधक कमेटी के तत्वाधान में चैरिटेबल अस्पताल चलाया जा रहा है। जहां पर हर तरह की स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाई जा रही है। अरदास के उपरांत गुरु का अटूट लंगर वितरित हुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.