Move to Jagran APP

श्री योग वेदांत सेवा समिति ने मानवता की सेवा के साथ मनाई दीवाली, जरूरतमंदों को बांटे कंबल

शहर के स्लम इलाकों में जाकर वहां पर रहने वाले जरूरतमंद परिवारों को कंबल मिठाईयां फल व अन्य जोड़ों का सम्मान भी किया गया। इसके अलावा वर्चुअल सत्संग कथा हरि नाम संकीर्तन के अलावा लोगों को धर्म के महत्व से अवगत करवाया जा रहा है।

By Vipin KumarEdited By: Published: Sun, 15 Nov 2020 02:26 PM (IST)Updated: Sun, 15 Nov 2020 02:26 PM (IST)
श्री योग वेदांत सेवा समिति ने मानवता की सेवा के साथ मनाई दीवाली, जरूरतमंदों को बांटे कंबल
बापू आसाराम द्वारा नर सेवा नारायण सेवा के तहत शुरू किए प्रकल्प निरंतर जारी है।

जालंधर, जेएनएन। संत श्री आशाराम बापू द्वारा संचालित श्री योग वेदांत सेवा समिति की तरफ से दीवाली का त्योहार मानवता की सेवा करके मनाया गया। इसके तहत संस्था द्वारा शहर के स्लम इलाकों में जाकर वहां पर रहने वाले जरूरतमंद परिवारों को कंबल, मिठाईयां, फल व अन्य जोड़ों का सम्मान भी किया गया। इससे पूर्व गुरु पूजा की गई। इस दौरान प्रदीप कुमार तथा राहुल ने बताया कि बापू आसाराम द्वारा नर सेवा नारायण सेवा के तहत शुरू किए प्रकल्प निरंतर जारी है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि त्योहार भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है। यही कारण है कि संस्थान द्वारा इन्हें मानवता की सेवा करके मनाया जाता है। इसके साथ ही धर्म के प्रचार के लिए भी व्यापक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। वर्चुअल सत्संग कथा हरि नाम संकीर्तन के अलावा लोगों को धर्म के महत्व से अवगत करवाया जा रहा है। इस दौरान झुग्गी झोपड़ियों में जाकर जरूरत का सामान मुहैया करवाया गया। इस अवसर पर सोनू, रजनी, प्रतिभा, गीता, पूनम, विकास तथा समिति के सदस्य मौजूद थे।

श्री दुर्गा मंदिर में कोई गोवर्धन पूजा

जालंधर। श्री दुर्गा मंदिर अवतार नगर में गोवर्धन पूजा का आयोजन रविवार को हुआ। इसमें ठाकुर जी को छप्पन भोग भी लगाए गए। समारोह का आगाज श्री गणेश वंदना के साथ हुआ। इसके बाद शशि मल्होत्रा ने हरि नाम संकीर्तन के अलावा कई मनमोहक भजन प्रस्तुत किए। जिन पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर झूम उठे। इस दौरान उन्होंने 'तेरी सूरत जो मन में बसी है, क्या करूं जाकर मंदिर शिवाले' तथा 'एक तेरा सहारा दातिए' सहित कई मनमोहक भजन प्रस्तुत किए।

महिला संकीर्तन मंडली की सदस्यों ने भी हरि नाम संकीर्तन का उच्चारण किया। संतोष व पुष्पा ने अंकूट व अन्नकूट अंकूट व गोवर्धन पूजा के धार्मिक महत्व के बारे में विस्तार के साथ बताया। आरती पूजा के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नीना, रेनू, सुनीता व अनीता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.