Move to Jagran APP

Weekend Lockdown : शनिवार को रात आठ बजे तक खोल सकते हैं दुकानें, संडे बंद रहेंगी

पंजाब में 30 जून तक लॉकडाउन था उसके बाद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने घोषणा कर दी कि अब राज्य में लॉकडाउन आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Sat, 04 Jul 2020 11:25 AM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2020 11:25 AM (IST)
Weekend Lockdown : शनिवार को रात आठ बजे तक खोल सकते हैं दुकानें, संडे बंद रहेंगी
Weekend Lockdown : शनिवार को रात आठ बजे तक खोल सकते हैं दुकानें, संडे बंद रहेंगी

जालंधर, जेएनएन। जालंधर में शनिवार रात आठ बजे तक सभी तरह की दुकानें खोली जा सकती हैं। इस पर कोई रोक नहीं है। लगातार बढ़ रहे असमंजस के बाद जिला मजिस्ट्रेट घनश्याम थोरी ने यह स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि रविवार को सभी तरह की दुकानें बंद रहेंगी। सिर्फ जरूरी सेवाओं से जुड़ी दुकानें ही खुल सकेंगी।

loksabha election banner

पंजाब में 30 जून तक लॉकडाउन था, उसके बाद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने घोषणा कर दी कि अब राज्य में लॉकडाउन आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। इसी दौरान केंद्र सरकार ने भी अनलॉक 2.0 के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी। इस वजह से पंजाब में वीकेंड लॉकडाउन को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। शहर में एक तरफ जिला प्रशासन के लोग शाम को पहले की तरह पांच बजे तक ही सामान्य दुकानें खोलने की बात कह रहे थे तो पुलिस आठ बजे तक दुकानें खोलने की सुविधा की बात कह रही थी। जिसको लेकर जिला मजिस्ट्रेट ने अब स्थिति स्पष्ट की है। दुकानदारों में इस बात का भी डर था कि कहीं पुलिस के कहने पर वो शाम पांच बजे से रात आठ बजे तक भी दुकानें खोलकर रखें और पुलिस फिर आकर कहीं कार्रवाई न कर दे। इसे देखते हुए अब स्थिति स्पष्ट कर दी गई है।

अनलॉक 2.0 में केंद्र की गाइडलाइंस के बाद राज्य के गृह सचिव ने जो आदेश जारी किए थे, उसमें वीकेंड लॉकडाउन में जरूरी सेवाओं की दुकानों को रोजाना आठ बजे तक खुलने की छूट है। रेस्टोरेंट व शराब ठेके रात 9 बजे तक खुल सकते हैं। सिर्फ संडे यानि रविवार को जरूरी सऐवाओं को छोड़ककर बाकी सभी तरह की दुकानें बंद रहेंगी।

रविवार को भी चालू रहेगी बस सेवा

जालंधर। पंजाब रोडवेज की तरफ से वीकेंड लॉकडाउन के दौरान रविवार को अपनी बस सेवा जारी रखने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में समस्त 18 डिपो महाप्रबंधकों को मुख्यालय की तरफ से सूचित कर दिया गया है। साथ में यह भी कहा गया है कि इस संबंध में स्थानीय प्रशासन को भी सूचित किया जाए। पंजाब रोडवेज के डिप्टी डायरेक्टर परनीत सिंह मिन्हास ने रविवार को राज्य में पंजाब रोडवेज की बस सेवा जारी रखने की पुष्टि की है। पंजाब रोडवेज के जनरल मैनेजर नवराज बातिश ने कहा कि होशियारपुर, लुधियाना और रोपड़ जिलों में तो जिला प्रशासन की तरफ से बसों के संचालन संबंधी अनुमति प्रदान कर दी गई है, लेकिन अभी जालंधर प्रशासन से जवाब मिलने का इंतजार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यालय के आदेश के मुताबिक बस सेवा जारी रखी जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.