Move to Jagran APP

भाजपा को झटका, जिला सचिव इंदरपाल सिंह का इस्तीफा; आप में शामिल

भाजपा जालंधर देहाती नॉर्थ से एक और इस्तीफा हो गया है।

By Edited By: Published: Tue, 18 Aug 2020 05:23 AM (IST)Updated: Tue, 18 Aug 2020 09:31 AM (IST)
भाजपा को झटका, जिला सचिव इंदरपाल सिंह का इस्तीफा; आप में शामिल
भाजपा को झटका, जिला सचिव इंदरपाल सिंह का इस्तीफा; आप में शामिल

जालंधर, जेएनएन। भाजपा जालंधर देहाती नॉर्थ से एक और इस्तीफा हो गया है। जिला सचिव इंदरपाल सिंह ढिल्लों ने भाजपा छोड़ कर साथियों समेत आम आदमी पार्टी में शामिल होने की घोषणा कर दी। आप के सीनियर नेता तरनदीप सन्नी, गुरविंदर संगरावाली और राकेश मट्टू ने ढिल्लों को पार्टी में शामिल करने की घोषणा की। ढिल्लों को हाल ही में घोषित जिला भाजपा की टीम में सचिव बनाया गया था। ढिल्लों ने कहा कि वह पार्टी के विचारधारा से भटकने और मौजूद प्रधान अमरजीत सिंह अमरी की नीतियों से भाजपा छोड़ने को मजबूर हुए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ही इस समय आम लोगों की आवाज बनी हुई है, इसलिए वह आप के साथ जुड़ रहे हैं। जिला भाजपा देहाती नॉर्थ में हालात लगातार खराब हो रहे हैं।

loksabha election banner

इससे पहले जिला सचिव विक्रम सिंह विक्की ने पार्टी छोड़ी थी। उसके बाद मंडल प्रधान कुलदीप सिंह मिन्हास आप में शामिल हो गए और अब इंदरपाल सिंह ढिल्लों ने भजापा छोड़ कर आप का दामन थाम लिया। एक अन्य सीनियर नेता शिव संगर भी नाराज हैं और सचिव पद ठुकरा चुके हैं। शिव संगर नाराजगी के बावजूद पार्टी में ही हैं लेकिन प्रोग्रामों से दूरी बनाए हुए हैं। इस मौके पर मौके पर विक्रम सिंह विक्की, कुलदीप सिंह मिन्हास, बलबीर सिंह बाबा, नरिंदर पाल बॉबी, सुभाष प्रभाकर, नितिन हाडा मौजूद रहे।

लाबड़ा मंडल प्रधान भी अमरी पर भड़के, धरने की चेतावनी

जिला भाजपा देहाती रूरल के प्रधान अमरजीत सिंह अमरी के खिलाफ लाबड़ा मंडल में भी बगावत हो गई है। पंजाब भाजपा की कार्यकारिणी में शामिल चंद्रशेखर चौहान को वाट्सएप ग्रुप के एडमिन से हटाने के बाद यह विवाद भड़का है। लाबड़ा भाजपा मंडल के प्रधान अशोक कुमार और भाजयुमो के प्रधान अमनदीप सिंह संधू ने वीडियो संदेश से अमरी के खिलाफ भड़ास निकाली है। अशोक कुमार ने कहा है कि पार्टी के सीनियर नेता चंद्रशेखर चौहान को ग्रुप एडमिन से हटाना गलत है। अशेाक कुमार ने कहा कि वह मंडल प्रधान हैं और उन्हें भी ग्रुप एडमिन से हटाया गया है। उन्होंने कहा कि अमरी जानबूझ कर उन्हें परेशान कर रहे हैं। वह इसकी शिकायत पंजाब प्रधान अशिवनी शर्मा से करेंगे। यूथ प्रधान अमनदीप सिंह संधू ने कहा कि वह भी मंडल प्रधान से सहमत हैं। अशोक कुमार ने कहा कि वह करतारपुर में जिला प्रधान अमरजीत सिंह अमरी के खिलाफ धरना देंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.