महाशिवरात्रि के संबंध में महितपुर में निकाली शोभायात्रा
महाशिवरात्रि का पावन पर्व शिव मंदिर महितपुर में श्रद्धापूर्वक मनाया जा रहा है। बुधवार को इस संबंध में विशाल शोभायात्रा प्राचीन शिव मंदिर से पावन ग्रंथ शिव महापुराण की छत्रछाया में सजाई गई। इस दौरान शिव भोले की सुंदर झांकियां देखने लायक थी।
संवाद सहयोगी, महितपुर : महाशिवरात्रि का पावन पर्व शिव मंदिर महितपुर में श्रद्धापूर्वक मनाया जा रहा है। बुधवार को इस संबंध में विशाल शोभायात्रा प्राचीन शिव मंदिर से पावन ग्रंथ शिव महापुराण की छत्रछाया में सजाई गई। इस दौरान शिव भोले की सुंदर झांकियां देखने लायक थी। स्त्री सत्संग सभा द्वारा निरंतर किए जा रहे कीर्तन से पूरा नगर भक्ति के रंग गया। शिव भक्तों की तरफ से संगत के लिए विभिन्न प्रकार के लंगर लगाए गए।
इस मौके पर हलका विधायक हरदेव सिंहलाडी शेरोवालिया के बेटे आदेश्वर सिंह शेरोवालिया, हलका इंचार्ज अकाली दल बचित्र सिंह कोहाड़, अकाली दल के सीनियर नेता डा. अमरजीत सिंह थिद, रमेश वर्मा, पार्षद रमेश महे, महिदर पाल सिंह टुरना, क्रांतिजीत सिंह, नंबरदार कश्मीरी लाल, पूर्व प्रधान राजकुमार जग्गा, शिव प्रकाश, बाबा पलविदर सिंह चीमा, सोनू कंग पीए ने विशेष रूप से हाजिरी लगवाई। पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। शिव मंदिर कमेटी ने सहयोगियों को सम्मानित किया।