शोभायात्रा में महर्षि कश्यप की महिमा का गुणगान
श्री महर्षि कश्यप महाराज को समर्पित शोभायात्रा का आयोजन सोमवार को हुआ।
जागरण संवाददाता, जालंधर : श्री महर्षि कश्यप महाराज को समर्पित शोभायात्रा का आयोजन सोमवार को हुआ। जिसका आगाज साई दास स्कूल की ग्राउंड से हुआ। इससे पूर्व साई दास स्कूल की ग्राउंड में सम्मेलन किया गया। जिसमें श्री महर्षि कश्यप महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला। शोभायात्रा में विभिन्न राजपूत सभाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए।
इस दौरान विधायक सुशील ¨रकू, विधायक बावा हैनरी, मेयर जगदीश राजा व हिंद क्रांति दल के राष्ट्रीय विशेष रूप से शामिल हुए। इस दौरान मनोज नन्हा ने कहा कि श्री महर्षि कश्यप महाराज ने समूचे समाज को मानवता की सेवा को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि उनके बताए संदेश का प्रचार तथा प्रसार किए जाने की जरूरत है। मौके पर सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया। शोभायात्रा में जहां श्री महर्षि कश्यप महाराज की महिमा का गुणगान किया गया, वहीं, विभिन्न संस्थाओं की तरफ से लंगर लगाए गए व पुष्पवर्षा की गई। मार्ग में हिंद क्रांति कश्यप नौजवान सभा द्वारा मंच लगाकर सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। शोभायात्रा साईदास स्कूल, पटेल चौक से शुरू होकर माई हीरां गेट, मिलाप चौक, श्री राम चौक, भगवान वाल्मीकि चौक, वर्कशॉप चौक से होते हुए मां दुर्गा माता मंदिर में आरती के साथ संपन्न हुई। इस मौके पर प्रधान गिरधारी लाल कश्यप, अशोक कश्यप, पंकज कश्यप बस्ती शेख, पवन कश्यप, राजू कश्यप, राजेश कुमार, व¨रदर राजपूत, एमके जग्गी, साजन कश्यप, अजय कुमार, अश्वनी कुमार, नवदीप कुमार, बॉबी कश्यप, गुलशन कश्यप, रोहित कश्यप, प्रेम कश्यप, राहुल कश्यप व अन्य मौजूद थे।