Move to Jagran APP

आज शरद पूर्णिमा पर दो अद्भुत संयोग, मनवांछित फल पाने के लिए करें ये काम Jalandhar News

शरद पूर्णिमा की रात को भगवान श्री कृष्ण की आराधना करते हुए तैयार किए गए खीर के प्रसाद को चंद्रमा की किरणों में रखकर इसका वितरण करना चाहिए।

By Edited By: Published: Sat, 12 Oct 2019 07:56 PM (IST)Updated: Sun, 13 Oct 2019 10:41 AM (IST)
आज शरद पूर्णिमा पर दो अद्भुत संयोग, मनवांछित फल पाने के लिए करें ये काम Jalandhar News
आज शरद पूर्णिमा पर दो अद्भुत संयोग, मनवांछित फल पाने के लिए करें ये काम Jalandhar News

जालंधर [शाम सहगल]। अश्विनी मास की पूर्णिमा यानी शरद पूर्णिमा पर 13 अक्टूबर की रात को चांद से अमृत वर्षा होगी। अमृत योग और सर्वार्थसिद्धि योग में होने के कारण इस बार श्रद्धालुओं को शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी का दोहरा लाभ मिलेगा। शरद पूर्णिमा की रात व दूसरा दो अदभुत संयोग बनने के चलते चांद की आराधना करने से परम सुख की प्राप्ति होती है। इस बारे में श्री हरि दर्शन मंदिर अशोक नगर के प्रमुख पुजारी प्रमोद पंडित प्रमोद शास्त्री बताते हैं कि शरद पूर्णिमा की रात को भगवान श्री कृष्ण के साथ चंद्रमा की आराधना करने का पुण्य इंसान को अवश्य मिलता है।

loksabha election banner

भगवान श्री कृष्ण ने रचाया था रास

इस बारे में विख्यात भजन गायक अशोक शर्मा बताते हैं कि शरद पूर्णिमा के दिन ही भगवान श्री कृष्ण ने रास रचाया था। सनातन परंपरा के मुताबिक शरद पूर्णिमा की रात को चंद्रमा की किरणें अमृतमयी गुणों से परिपूर्ण होती हैं। यही कारण है कि शरद पूर्णिमा की रात को भगवान श्री कृष्ण की आराधना करते हुए तैयार किए गए खीर के प्रसाद को चंद्रमा की किरणों में रखकर इसका वितरण करना चाहिए।

पंडित अशोक शर्मा, पं. आशू शर्मा और पं. प्रमोद शास्त्री।

शरद पूर्णिमा के साथ होता है सर्दी का आगाज

भजन गायक आशु शर्मा बताते है कि शरद पूर्णिमा की रात के बाद ही मौसम में परिवर्तन शुरू होता है। इसके साथ ही शीत ऋतु का आगमन तथा वातावरण में ठंडक बढ़ने लगती है। खीर के प्रसाद का सेवन भी इस बात का सूचक है कि सर्दी के मौसम में अब गर्म पदार्थों का सेवन करना ही उचित है।

मां महालक्ष्मी का पूजन भी है खास

शरद पूर्णिमा पर भगवान इंद्र और मां महालक्ष्मी का पूजन भी दोहरा पुण्य देता है। रात के समय घी का दीपक जलाकर मां महालक्ष्मी की पूजा करके संपन्नता हासिल की जा सकती है। इसके साथ ही ब्राह्मणों को खीर का भोजन करवाकर व दान दक्षिणा देने की परंपरा भी शुरू से रही है। शरद पूर्णिमा उत्सव पर अर्बन एस्टेट में होगा संकीर्तन शरद पूर्णिमा को लेकर श्री राधा गोबिंद धाम परिवार की तरफ से श्री गोबिंद पार्क, (डी-ब्लॉक) अर्बन एस्टेट फेस-दो में उत्सन का आयोजन 13 अक्टूबर को रात 9 बजे से होगा। जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक जोड़ी अशोक शर्मा व कुमार आशु संकीर्तन करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.