भगवान शनिदेव जयंती पर चला भजनों का दौर
नागेश्वर महादेव मंदिर चौक मलकां में भगवान शनि जयंती पर कार्यक्रम करवाया गया।
जागरण संवाददाता, जालंधर : नागेश्वर महादेव मंदिर चौक मलकां में भगवान शनि जयंती पर कार्यक्रम करवाया गया। मंदिर कमेटी के प्रधान राजेश राजा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह का आगाज भगवान शनिदेव की प्रतिमा के पंचामृत स्नान से हुआ। इसके उपरांत भगवान शनि देव के भक्तों ने क्रमवार तेल, तिल व दाल के साथ पूजन किया। राजेश राजा ने कहा कि न्याय के देवता भगवान शनिदेव की उपासना करने से इंसान का मनोबल बढ़ता है। इसके साथ ही वह गलत कामों से भी दूर रहता है। पंडित विनोद दीक्षित ने भगवान शनिदेव की विधिवत पूजा करवाई। इस मौके पर समूचे विश्व को कोरोना से मुक्ति दिलाने को लेकर प्रार्थना भी की गई। इस मौके पर दीपक महेंद्रू, अश्वनी कुमार, विकल, हरीश महेंद्रू, वरिदंर कुमार, गगन, वरदान महेंद्रू व सदस्य मौजूद थे।