बस्ती पीर दाद रोड की कॉलोनियों में घुसा सीवरेज का पानी, बीमारियां फैलने का खतरा
बस्ती पीर दाद रोड से लेदर कांप्लेक्स रोड तक सीवरेज का पानी जमा होने की समस्या पहले से थी। यहां पानी डायवर्ट किया गया है लेकिन अब यह कॉलोनियों में घुस रहा है।
जालंधर, जेएनएन। बस्ती पीर दाद रोड पर बसी कॉलोनियों में सीवरेज का पानी ओवरफ्लो कर रहा है। बस्ती पीर दाद रोड से लेदर कांप्लेक्स रोड तक पुली के पास पहले सीवरेज के कारण काफी मुश्किल थी। इसे ठीक करने के लिए तकनीकी रूप से पानी डायवर्ट किया गया है। मेन रोड पर तो हालात पहले से सुधरे हैं लेकिन इसका असर अब कॉलोनियों में नजर आना शुरू हो गया है। कॉलोनियों में सीवरेज का पानी बैक मार रहा है जिससे घरों के बाहर पानी जमा हो गया है।
समस्या को लेकर भाजपा नेता अनूप सरीन ने कहा कि घरों में रहना मुश्किल हो रहा है और बीमारियां बढ़ने का खतरा हो गया है। अनूप ने कहा कि बस्ती पीर दाद इलाके में नगर निगम के मिसमैनेजमेंट से मुश्किल बढ़ गई है। नगर निगम निगम ने इसे जल्द ठीक ना किया तो इलाके के लोगों को लेकर नगर निगम का घेराव किया जाएगा। हम सड़कों पर उतर कर संघर्ष करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
जालंधर के बस्ती पीर दाद रोड पर भरा सीवरेज का पानी अब घरों के आगे तक पहुंच गया है।
विधायक रिंकू जता चुके हैं विरोध
पिछले दिनों बस्ती पीरदाद से लेदर कांप्लेक्स के बीच सीवरेज का पानी भर जाने के बाद क्षेत्र के पार्षद लखबीर बावा ने नगर निगम के की कार्यप्रणाली के खिलाफ धरना देकर विरोध जताया था। इसके बाद मामले को लेकर विधायक सुशील रिंकू ने तत्कालीन नगर निगम कमिश्नर दीपर्वा लाकड़ा को फटकार लगाई थी। उन्होंने यह तक कह दिया था कि मेयर जगदीश राजा को चुनकर शहर की जनता ठगी गई है।
विधायक के इस बयान पर कांग्रेस नेताओं में जमकर राजनीति भी हुई थी। तब के नगर निगम का कमिश्नर लाकड़ा का तबादला होने के बाद ही मामला कुछ शांत हुआ। नगर निगम ने लेदर कांप्लेक्स रोड पर पानी निकालने के लिए मशीन लगाई है पर बरसात के कारण अभी तक मुक्कल रूप से समस्या का हल नहीं हो पाया है।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें