राजनगर में सीवरेज समस्या विकराल, निगम कमिश्नर को दुकानों की चाबियां सौंपेंगे दुकानदार
वार्ड नंबर 77 तहत बस्ती बावा खेल इलाके की कॉलोनियों राज नगर कबीर विहार व अन्य इलाकों में दो साल से सीवरेज समस्या का हल नहीं हो रहा है।
जालंधर, जेएनएन। वार्ड नंबर-77 में आती बस्ती बावा खेल की कॉलोनियां, राजनगर, कबीर विहार व अन्य क्षेत्रों में दो साल से सीवरेज की समस्या है। भाजपा पार्षद पार्षद श्वेता धीर यह मुद्दा लगातार नगर निगम हाउस में उठा रही हैं लेकिन कोई हल नहीं निकाला गया। शनिवार को दुकानदारों ने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं हुआ वे तो कारोबार बंद करके दुकानों की चाबियां निगम कमिश्नर को सौंप देंगे।
पार्षद पति विनीत धीर ने कहा कि निगम अफसरों कई बार इस समस्या से अवगत करवाया गया है। एक साल पहले उन्होंने जनता के साथ नगर निगम के खिलाफ कपूरथला रोड पर ट्रैफिक जाम किया था। इसके बाद लोगों पर केस दर्ज करवा दिया गया था। विनीत ने आरोप लगाया कि उनके क्षेत्र की समस्या का हल राजनीतिक रंजिश के कारण नहीं हो रहा है। मोहल्लों में सीवरेज समस्या के कारण गलियों में गंदा पानी खड़ा है। इससे पीने के पानी की सप्लाई भी दूषित हो गई है। लोग बीमार पड़ रहे हैं।
धीर ने कहा कि नगर निगम लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने में राजनीतिक भेदभाव न करें। उन्होंने कहा कि वह खुद अपने खर्च पर कई बार वार्ड की समस्या दूर करने के लिए कोशिश कर चुके हैं। लोगों को पानी के टैंकर उपलब्ध करवा रहे हैं ताकि वह बीमारी से बचे रहें। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनके इलाके की समस्याओं को जल्द दूर न किया गया तो वह नगर निगम के खिलाफ सड़कों पर उतरकर मोर्चा खोलेंगे।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें