बर्ल्टन पार्क में तीन करोड़ से बनेगा स्मार्ट स्कूल
विधायक बावा हैनरी ने बर्ल्टन पार्क में तीन करोड़ रुपये से स्मार्ट स्कूल बनाने का प्रोजेक्ट पास करवा लिया है।
जागरण संवाददाता, जालंधर : विधायक बावा हैनरी ने बर्ल्टन पार्क में तीन करोड़ रुपये से स्मार्ट स्कूल बनाने का प्रोजेक्ट पास करवा लिया है। यह स्कूल सीनियर सेकंडरी स्तर का होगा। हैनरी ने बताया कि बिल्डिंग का प्लान फाइनल हो चुका है। नॉर्थ हलके में पहले से ही चल रहे सरकारी स्कूलों के बच्चों और स्टाफ को इस स्कूल में शिफ्ट किया जाएगा। यहां स्मार्ट क्लासेस लगेंगी व शिक्षा स्तर भी ऊंचा होगा। एक साल में स्कूल बनकर तैयार हो जाएगा। यह स्मार्ट स्कूल पूरी तरह से निजी स्कूलों को टक्कर देगा। स्कूल में लैब, कांफ्रेंस रूम, पार्किंग, खेल मैदान जैसी सुविधाएं होंगी। हैनरी इस प्रोजेक्ट पर पिछले एक साल से काम कर रहे हैं।
-------
नॉथ हलके में इन सड़कों के टेंडर भी लगाए
उद्योग नगर 43 लाख
नूरपुर कालोनी, सरूप नगर 111 लाख
पश्चिम विहार, इंदिरा कालोनी, अशोक विहार 118 लाख
कालिया कालोनी, कालिया फार्म 26 लाख
सलेमपुर, गुरुअमरदास नगर, कालिया कालोनी-2 121 लाख
गदईपुर इलाके की सड़कें 66 लाख
बचित नगर, गुरु हरगोबिद नगर, रेरू 92 लाख
रेरु, शहीद बाबा दीप सिंह नगर, बचित नगर 103 लाख
हरदयाल नगर, लम्मा पिड, इंडस्ट्रियल एस्टेट 70 लाख
किला, लावां मोहल्ला, चंदननगर, बिक्रमपुरा 115 लाख
शिवराज गढ़, रस्ता मोहल्ला 24 लाख
किशनपुरा, कोट किशन चंद 67 लाख
न्यू बलदेव नगर, धनकया मोहल्ला, अजीत नगर 63 लाख
विनय नगर, गांधी नगर, आकाश नगर 41 लाख
वार्ड नंबर 59 बिजली बोर्ड रोड, संतोखपुरा 88 लाख
अंबिका कॉलोनी, विकासपुरी 70 लाख
गोबिद नगर, न्य कैलाश नगर एक्सटेंशन 66 लाख
जेएमपी रोड 23 लाख
सैनी कॉलोनी सौंधी अस्पताल के पास 39 लाख
काली माता मंदिर से महक सिनेमा 24 लाख
शिव नगर, शहीद भगत सिंह कॉलोनी 22 लाख
दादा कालानी, शिव नगर 38 लाख
गांधी कैंप, सरवन नगर वार्ड नंबर 65 33 लाख
चंदन नगर वार्ड नंबर 66 16 लाख
आर्या नगर, कबीर नगर 66 लाख
जैन कॉलोनी, गुप्ता कॉलोनी 18 लाख
सेठ हुकुम चंद कॉलोनी 11 लाख
फ्रेंडस कालोनी, रेडिसन एन्क्लेव 54 लाख
मकसूदां, मोती नगर, रतन नगर 111 लाख
गोल्डन एवेन्यू मकसूदां नवयुग कॉलोनी 22 लाखे
अमन नगर, रविदास नगर, अमनदीप एवेन्यू 30 लाख
अड्डा होशियारपुर चौक से पंजपीर 51 लाख
संत विहार वार्ड नंबर-एक 28 लाख