Move to Jagran APP

श्री राम मंदिर निर्माण के लिए जालंधर में चला संपर्क अभियान, सहयोग के लिए आगे आए शहरवासी

जालंधर में श्री राम मंदिर निर्माण को लेकर संपर्क अभियान का दौर जारी है। अर्बन एस्टेट फेस वन इलाके में बुधवार को संपर्क अभियान चलाया गया और सुखदीप सिंह ने मंदिर निर्माण के लिए सहयोग राशि जारी की।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Wed, 03 Mar 2021 04:13 PM (IST)Updated: Wed, 03 Mar 2021 04:13 PM (IST)
श्री राम मंदिर निर्माण के लिए जालंधर में चला संपर्क अभियान, सहयोग के लिए आगे आए शहरवासी
जालंधर के अलग-अलग इलाकों में श्री राम मंदिर निर्माण को लेकर संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

जालंधर, जेएनएन। अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण को लेकर शहर में संपर्क अभियान का दौर जारी है। बुधवार को अर्बन एस्टेट फेस वन इलाके में संपर्क अभियान चलाया गया। यहां पर सुखदीप सिंह ने मंदिर निर्माण के लिए सहयोग राशि जारी की।

loksabha election banner

इस दौरान भाजपा के देहाती अध्यक्ष अमरजीत सिंह अमरी तथा भाजपा नेता नरेश मल्होत्रा ने कहा कि अयोध्या में श्री राम मंदिर का ऐतिहासिक फैसला 500 वर्ष बाद आया है। जिसे लेकर देश ही नहीं विदेशों में भी रह रहे श्री राम भक्तों में भारी उत्साह है। यही कारण है कि संपर्क अभियान के दौरान लोगों का भारी सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह अभियान 7 मार्च तक निरंतर जारी रहेगा। जिसमें श्री राम भक्तों को मंदिर निर्माण में सहयोग देने का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान उन्होंने आसपास के इलाकों में जाकर इस अभियान को जारी रखा। इस मौके पर अरुण महाजन तथा पवन सहदेव भी शामिल थे।

महाशिवरात्रि पर्व मनाया, ज्ञान वर्षा की

जालंधर। ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय गोराया में रविवार को महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। संगत को ज्ञान वर्षा से निहाल किया गया। ईटीओ जालंधर कुल¨वदर सिंह मुख्य मेहमान व तहसीलदार फिल्लौर तपन भनोट विशेष रूप से पहुंचे। समारोह में डा. रामा नगर, मुख्य संचालिका आश्रम सीमा दीदी मौजूद थीं।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.