Move to Jagran APP

प्रभू के बनाए नियम पूर्ण सत्य : आचार्य सुशील

शहीद भगत ¨सह नगर में यज्ञ, प्रवचन व भजनों का आयोजन रविवार को हुआ।

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Jan 2019 08:49 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jan 2019 08:49 PM (IST)
प्रभू के बनाए नियम पूर्ण सत्य : आचार्य सुशील
प्रभू के बनाए नियम पूर्ण सत्य : आचार्य सुशील

जागरण संवाददाता, जालंधर: आर्य समाज शहीद भगत ¨सह नगर में रविवार को यज्ञ, प्रवचन व भजन करवाए गए। इसमे सेवानिवृत्त सुप¨रटेंडेट ऑफ पुलिस हरीश शर्मा व कंचन शर्मा मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित हुए। आर्य समाज के पुरोहित हंसराज शास्त्री ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ संपन्न करवाया। इसके बाद आर्य समाज की प्रसिद्ध गायिका सोनू भारती, सीमा अनमोल व रवि कुमार ने ईश्वर भक्ति के भजन सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध किया। आर्य समाज के विद्वान आचार्य सुशील ने कहा कि इस धरती पर परमात्मा ही पूर्ण है। इसी परमात्मा के नियम से ही इस पूर्ण जगत की उत्पत्ति होती है। उन्होंने कहा कि परमात्मा के बनाए हुए नियम सभी कालों में पूर्ण सत्य तथा अपरिवर्तनीय होते हैं। उन्होंने कहा कि योगी ही अपने भीतर सत्य की खोज करता है।

loksabha election banner

इस अवसर पर भूपेंद्र उपाध्याय, ओम प्रकाश मेहता, ईश्वर चंद्र रामपाल, राजकुमार सेठ, चौधरी हरिश चंद्र, सुरेंद्र अरोड़ा, गितिका अरोड़ा, विजय चावला, पूनम मेहता, उर्मिल भगत, सुभाष मेहता, सुनित भाटिया, डिंपल भाटीया, सुरेंद्र खन्ना, रेवा खन्ना, अमित ¨सह, सुनील मिश्रा, अनिल मिश्रा, उर्मिल शर्मा, ललित मोहन कालिया, बैजनाथ, सुमित भाटिया, मोहित खन्ना, र¨वदर आर्य, राजीव शर्मा, अर्चना मिश्रा, प्रवीण शर्मा, रानी अरोड़ा, राजीव कुंद्रा, हितेश स्याल, रितेश कुमार, सुरेश ठाकुर, प्रिया मिश्रा, अमित शर्मा व अन्य मौजूद थे।

हर्ष ने किया मंच संचालन

आर्य समाज के प्रधान रणजीत आर्य ने कहा कि ईश्वर ने सृष्टि को अपनी शिक्षा का सरलतम माध्यम बनाया। उन्होंने कहा कि कितना भी कम पढ़ा लिखा इंसान जीवन जीने की श्रेष्ठ शैली सीख सकता है। आर्य समाज के महामंत्री हर्ष लखन पाल ने मंच संचालन किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.