Social Service Project: शहर में विभिन्न किस्मों के 500 पौधे लगाएगा रोटरी क्लब जालंधर ईस्ट
रोटरी क्लब जालंधर ईस्ट की ओर से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में ग्लो नेम नीम बरगद पीपल आदि के पौधे लागाए जाएंगे।
जालंधर, जेएनएन। रोटरी क्लब जालंधर ईस्ट में शहर में विभिन्न प्रकार के 500 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें ग्लो नेम, नीम, बरगद, पीपल सहित स्वास्थ्यवर्धक पौधों को शामिल किया जाएगा। इसकी घोषणा क्लब के अध्यक्ष कुलविंदर सिंह जॉली बेदी ने क्लब की पहली बैठक के दौरान की। बैठक में क्लब के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ संचालक रणदीप शर्मा, दिनेश शर्मा व अविनाश शर्मा सहित कई गणमान्य शामिल हुए।
इस दौरान जॉली बेदी ने कहा कि समय के साथ पर्यावरण संभाल को लेकर लोगों में व्यापक स्तर पर जागरूकता की जरूरत है। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगा देने से ही पर्यावरण संरक्षण के लक्ष्य को पूरा नहीं किया जा सकता। इसके लिए पौधे लगाने के बाद लोगों को उनकी देखभाल करने की जिम्मेदारी भी उठानी होगी।
क्लब के सचिव प्रदीप विग ने बताया कि क्लब में तेजी के साथ सदस्यों की संख्या में इजाफा हुआ है। अब नए सदस्यों को क्लब रोटरी क्लब के बारे में अवगत करवाया जा रहा है। रणदीप शर्मा तथा दिनेश शर्मा ने क्लब की गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि इस वर्ष का ताजपोशी समारोह सादगी के साथ संपन्न किया जाएगा। इस दौरान क्लब की गतिविधियों की घोषणा भी की जाएगी। इस अवसर पर उनके साथ नरेंद्र मेहता, अरुण मल्होत्रा, मोहित खुराना, पंकज अरोड़ा, रोहित सम्मी, राजेंद्र कोहली, राजेंद्र सहगल, नितिन शर्मा, राजन ढींगरा, सन्नी ढींगरा, अमितपाल संधू, सुमित तथा कपिल अरोड़ा मौजूद थे।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें