रोटरी क्लब जालंधर ईस्ट ने लगाया 8वां फ्री वैक्सीनेशन कैंप
रोटरी क्लब जालंधर ईस्ट की तरफ से 45 वर्ष से उपर के लोगों को फ्री वैक्सीन लगाने के लिए आर्य समाज मंदिर में आठवां कैंप लगाया गया।
जागरण संवाददाता, जालंधर
रोटरी क्लब जालंधर ईस्ट की तरफ से 45 वर्ष से उपर के लोगों को फ्री वैक्सीन लगवाने के लिए निरंतर कैंप लगाए जा रहे हैं। इस क्रम में वीरवार को आर्य समाज मंदिर में आठवां फ्री वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया। क्लब के प्रधान जौली बेदी की अध्यक्षता में आयोजित कैंप में पूर्व विधायक केडी भंडारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान सेवाएं दे रहे क्लब के सदस्यों को बधाई दी। जौली बेदी ने क्लब की तरफ से किए जा रहे कार्यो के बारे में विस्तार के साथ जानकारी दी। इस मौके पर पूर्व पार्षद रणदीप शर्मा, धर्मपाल अरोड़ा, नरेश शर्मा, भाजपा मंडल प्रधान कुलवंत शर्मा, संजय बजाज, सुनील दत्ता, गुरमीत सिंह व तरुण छाबड़ा मौजूद थे।