Move to Jagran APP

जालंधर के संगत नगर में घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत करने वाला रिटायर्ड कर्नल गिरफ्तार

शुक्रवार देर रात तक थाना डिवीजन दो में घंटों चले हाई वोल्टेज ड्रामे और हंगामे के बाद पुलिस ने रिटायर्ड कर्नल एनके शर्मा और उनके साथी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

By Rohit KumarEdited By: Published: Sat, 27 Mar 2021 12:43 PM (IST)Updated: Sat, 27 Mar 2021 12:43 PM (IST)
जालंधर के संगत नगर में घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत करने वाला रिटायर्ड कर्नल गिरफ्तार
पुलिस ने एक रिटायर्ड कर्नल को छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

जालंधर, जेएनएन। शुक्रवार देर रात तक थाना डिवीजन दो में घंटों चले हाई वोल्टेज ड्रामे और हंगामे के बाद पुलिस ने एक रिटायर्ड कर्नल एनके शर्मा और उनके साथी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि कुछ देर बाद उसे जमानत पर छोड़ा गया।

loksabha election banner

रिटायर्ड कर्नल पर आरोप है कि उन्होंने संगत नगर में रहने वाली एक महिला के घर में घुसकर उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए धक्का-मुक्की की और गाली गलौज की। वहीं, इस मामले को लेकर आरोपित रिटायर्ड कर्नल का कहना है कि शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे उनके घर के पास खड़ी गाड़ी को एक व्यक्ति ने टक्कर मार दी थी और संगत सिंह नगर की तरफ फरार हो गया था, जिसका पीछा करते हुए वह संगत सिंह नगर पहुंचे थे। जहां महिला ने उन पर अश्लील हरकत करने व धक्का-मुक्की करने के आरोप लगा दिए।

घटना के बाद थाना डिवीजन दो में जमकर हंगामा देखने को मिला था। इस दौरान दोनों ही पक्ष थाने में मौजूद थे, जहां रिटायर्ड कर्नल को घर भेजने की बात कहने पर गुस्साए दूसरे पक्ष ने थाने के बाहर पड़ी संतरी की कुर्सी को भी तोड़ दिया था। जिसके बाद शुक्रवार देर रात पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपित रिटायर्ड कर्नल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में संगत सिंह नगर की रहने वाली एक महिला ने कहा कि शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे वह अपने घर पर अपनी भाभी के साथ बैठी थी।

इस दौरान उनकी भाभी का पति घबराते हुए घर में आया और कहा कि कुछ लोग मेरा पीछा कर रहे हैं। इसी बीच सरस्वती विहार के रहने वाले रिटायर्ड कर्नल एनके शर्मा भी उनके घर आ गए और खुद को इलाके का प्रधान बताते हुए गाली गलौज की और धक्का-मुक्की की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रिटायर्ड कर्नल और उनके एक साथी के खिलाफ केस दर्ज कर रिटायर्ड कर्नल एनके शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.