जालंधर में अपाहिज आश्रम में भव्य रूप से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस, समारोह की तैयारियों को लेकर चर्चा की
अपाहिज आश्रम डिग्री कालेज रोड में गणतंत्र दिवस समारोह भव्य रूप से मनाया जाएगा। संस्था के प्रधान हरविंदर सिंह फुल्ल की अध्यक्षता में होने जा रहे समारोह में ध्वजारोहण की रस्म आश्रम के चेयरमैन तथा संस्था के चेयरमैन तरसेम कपूर द्वारा की जाएगी।
जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में अपाहिज आश्रम डिग्री कालेज रोड में गणतंत्र दिवस समारोह भव्य रूप से मनाया जाएगा। संस्था के प्रधान हरविंदर सिंह फुल्ल की अध्यक्षता में होने जा रहे समारोह में ध्वजारोहण की रस्म आश्रम के चेयरमैन तथा संस्था के चेयरमैन तरसेम कपूर द्वारा की जाएगी। इस संबंध में आयोजित बैठक के दौरान समारोह की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस मौके पर तरसेम कपूर ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान कोरोना महामारी को लेकर सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों की पालना भी की जाएगी। जिसके तहत चेहरे पर मास्क, शारीरिक दूरी तथा हाथ सैनिटाइज करवाने का प्रबंध भी किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Punjab Election 2022 : युवाओं के साथ ‘शतकवीर’ ठोकेंगे ताल, राज्य के 2.12 करोड़ मतदाता करेंगे 117 विधायकों का फैसला
उन्होंने कहा कि समारोह के दौरान देशभक्ति से ओतप्रोत गीत प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके अलावा आश्रम में रहने वालों को विभिन्न प्रकार के व्यंजन वितरित होंगे। इस मौके पर उनके साथ उप चेयरमैन सुबोध गुप्ता, कैशियर सुरेश मलिक महासचिव राय कुमार शर्मा, सचिव रितेश सौंधी, वरुण जैरथ, डा. वरुण मेहता, वरिजंदर सिंह वालिया, संजीव शर्मा, संदीप शर्मा, राजिंदर शारदा, हर्ष कुमार विरदी, ओंकार सिंह, राजिंदर सिंह, दविदंर वर्मा, महिला चेयरमैन सरोज काला, प्रधान नीलम गोगी, महासचिव ममता गुप्ता सहित सदस्य मौजूद थे।
मूर्ति स्थापना दिवस पर होगा समारोह
वहीं अपाहिज आश्रम में ही मूर्ति स्थापना दिवस को लेकर समारोह का आयोजन 26 जनवरी को सुबह 10.30 बजे से किया जाएगा। समारोह में सुनीता कपूर संकीर्तन के साथ समां बांधेगी। आरती पूजा के उपरांत भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। वहीं दोपहर एक बजे लंगर वितरित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- साठ से ज्यादा साफ्टवेयर बनाने वाले जालंधर के मेधांश को देश का सलाम, प्रधानमंत्री मोदी ने दिया सम्मान