Repulic Day Celebration: कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने फहराया तिरंगा, बच्चों ने भरा देशभक्ति का जज्बा
जालंधर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में हुआ। मुख्य अथिति कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने तिरंगा फहराया।
जालंधर, जेएनएन। देश का 71वां गणतंत्र दिवस समारोह यहां पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में हुए जिला स्तरीय समारोह में सहकारिता और जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने जालंधर पुलिस, अर्धसैनिक बलों और एनसीसी के दस्तों की सलामी ली और तिरंगा फहराया। इस मौके पर उनके साथ डिप्टी कमिश्नर वरिंदर कुमार शर्मा, पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर भी मौजूद थे। इस मौके पर बड़ी संख्या में मौजूद स्कूल और कॉलेजों के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों में देश भक्ति का जज्बा भर दिया।
जालंधरः यहां के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में जिला स्तरीय समारोह के दौरान मौजूद एनसीसी टुकड़ी से मुख्य अतिथि सहकारिता और जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सलामी ली।
जालंधरः गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में गणतंत्र दिवस के मौके पर रंगारंग प्रस्तुति देती हुईं छात्राएं।
समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 115 व्यक्ति सम्मानित
कैबिनेट मंत्री रंधावा ने विभिन्न समाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लगभग 115 लोगों को सम्मानित भी किया। अपने संबोधन में उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और बताया कि पंजाब में महिलाओं के लिए बराबरी का हक दिलाया गया है।
बोले- विभाजनकारी नीति को आगे बढ़ा रही भाजपा
इस मौके पर सहकारिता और जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर के माध्यम से विभाजनकारी नीति को आगे बढ़ा रही है। देश के लोग इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें