जालंधर में श्री गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारा 6वीं पातशाही में करवाए धार्मिक कार्यक्रम
जालंधर में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाशोत्सव को समर्पित विशेष समागम का आयोजन ऐतिहासिक अस्थान गुरुद्वारा 6वीं पातशाही बस्ती शेख में हुआ। इस दौरान प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष बेअंत सिंह सरहदी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जालंधर, जेएनएन। श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाशोत्सव को समर्पित विशेष समागम का आयोजन ऐतिहासिक अस्थान गुरुद्वारा 6वीं पातशाही बस्ती शेख में हुआ। प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष बेअंत सिंह सरहदी की अध्यक्षता में आयोजित समागम में लायलपुर खालसा कालेज के प्रिंसिपल गुरपिंदर सिंह समरा विशेष रूप से शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि गुरु साहिबान की ओर से दर्शाए गए सिद्धांत कौम के लिए वरदान है। इन सिद्धांतों में इंसान को इंसानियत से अवगत करवाया गया है।
यह भी पढ़ेंः- बैशाखी पर गुरुधामों के दर्शन के लिए पाकिस्तान रवाना हुआ सिख श्रद्धालुओं का जत्था, बोले सो निहाल से गूंजी बाघा सीमा
उन्होंने कहा कि मानवता की भलाई के लिए कुर्बानियां देने वाले गुरुओं को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। नई पीढ़ी को गुरुओं की जीवनी का ज्ञान देकर उन्हें भी अध्यात्मिकता के साथ जोड़ा जा सकता है। मानवता की सेवा करके गुरु साहिबान के इस पावन पर्व को सार्थक किया जा सकता है। बेअंत सिंह सरहदी ने प्रबंधक कमेटी की ओर से किए जा रहे सामाजिक व धार्मिक कार्यों के बारे में विस्तार के साथ जानकारी दी।
यह भी पढ़ेंः- Punjab Train Travel Alert: एक साल बाद दिल्ली के लिए दौड़ी दो शताब्दी एक्सप्रेस, जालंधर से 291 यात्रियों ने किया सफर
इस अवसर पर स्कूल कमेटी के चेयरमैन गुरुकृपाल सिंह, कोर कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट हरजीत सिंह व प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष बेअंत सिंह सरहदी ने प्रिंसिपल को सिरोपा देकर सम्मानित किया। अरदास के उपरांत गुरु का अटूट लंगर वितरित होगा। इस मौके पर प्रेम सिंह बवेजा, गुरदीप सिंह बवेजा, डा. सतनाम सिंह, गुरजीत सिंह पोपली, हरबंस सिंह, बलवंत सिंह, परमजीत सिंह नैना, तरलोचन सिंह व गुरबचन सिंह सहित पदाधिकारी मौजूद थे।
यह भी पढ़ेंः- सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र के बाद पंजाब पहुंचीं कोविड वैक्सीन की चार लाख डोज
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें