गुरु अमरदास के प्रकाशोत्सव पर सजे दीवान
गुरु अमरदास जी के प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर सेंट्रल टाउन में कीर्तन दरबार करवाया गया।
जागरण संवाददाता, जालंधर : गुरु अमरदास जी के प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर सेंट्रल टाउन में कीर्तन दरबार करवाया गया। कोविड-19 के चलते प्रबंधक कमेटी के सदस्य व सीमित संख्या में संगत ने शामिल होकर गुरु ग्रंथ साहिब की इलाही बाणी का उच्चारण किया। प्रबंधक कमेटी की तरफ से बाकी संगत के लिए आनलाइन व्यवस्था की गई थी। कीर्तन दरबार का आगाज श्री गुरु ग्रंथ साहिब की महिमा का उच्चारण करने के साथ हुआ।
इसके बाद भाई रशविदर सिंह व भाई शनबीर सिंह ने शबद गायन के साथ संगत को निहाल किया। ज्ञानी मनजीत सिंह व गुरजिदर सिंह ने गुरु महाराज के जीवन व इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी और बच्चों को गुरु महाराज की जीवनी से सीख लेनी चाहिए। प्रबंधक कमेटी के महासचिव परमिदर सिंह डिपी ने गुरुद्वारा कमेटी द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कमेटी के प्रधान चरणजीत सिंह डीसी टायर ने संगत को प्रकाशोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि कोरोना संकट से निपटने के लिए संयुक्त रूप से प्रयास किए जाने की जरूरत है। इस अवसर पर कैशियर जतिदर सिंह खालसा, चेयरमैन गुरचरण सिंह बागां वाले, बलजीत सिंह सेठी, गुरविदर सिंह गोमा, दविदर सिंह, सरदूल सिंह, रविदर सिंह रियल, राजेंद्र सिंह बेदी, हरजिदर सिंह, बलबीर सिंह, सरबजीत सिंह, परमजीत सिंह व सुखदेव सिंह मौजूद थे।