Weather Forecast Jalandhar: जालंधर में पॉकेट रेन के बाद उमस से मिली राहत, आज भी छाएंगे बादल
Weather Forecast Jalandhar शनिवार को शहर में हुई पाॅकेट रेन के बाद लोगों को उमस से कुछ हद तक राहत मिली है। इस दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की गई तो रविवार को भी बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है।
जागरण संवाददाता, जालंधर। Weather Forecast Jalandhar: शनिवार को शहर में हुई पाॅकेट रेन के बाद लोगों को उमस से कुछ हद तक राहत मिली है। इस दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की गई तो रविवार को भी बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। दरअसल सप्ताह के शुरुआत से लेकर रोजाना खिल रही तेज धूप तथा हवा में नमी बढ़ने से उमस बढ़ गई थी। इस दौरान पसीने से तरबतर लोगों को वीकेंड की शाम ने राहत प्रदान कर दी है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 24 घंटे के दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे। बाद दोपहर हल्की बूंदाबांदी की संभावना भी प्रबल है।
यह भी पढ़ें-UCPMA Poll 2021: प्रधान पद के दावेदार डीएस चावला बाेले- हर सदस्य को जारी करेंगे पिटाई का Video
कमजोर मानसून के चलते उमस से राहत नहीं
गर्मी के माैसम में लाेगाें काे घराें से कम ही बाहर निकलना चाहिए। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डॉ. दलजीत सिंह बताते हैं कि इस बार कमजोर मानसून के चलते लोगों को गर्मी तथा उमस से राहत नहीं मिल पा रही है। लिहाजा आगामी सप्ताह के अधिकतर दिन राहत भरे रहेंगे। इस दौरान तापमान में गिरावट का दौर भी जारी रहेगा। आने वाले दिनाें में भी गर्मी का दाैर जारी रहने के आसार है।
यह भी पढ़ें-लुधियाना में हैवानियत, पांच बच्चों के पिता ने सातवीं कक्षा की छात्रा मासूम से किया दुष्कर्म; गिरफ्तार
घराें से कम ही बाहर निकलें लाेग
मौसम विशेषज्ञ डॉ. विनीत शर्मा बताते हैं कि कमजोर मानसून के चलते पिछले सप्ताह हुई पाकेट रेन के बाद इस सप्ताह रोजाना धूप खिल रही है। उन्होंने कहा कि पहाड़ी इलाकों में बढ़ रही तपिश का असर मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है। इस माैसम में लाेगाें काे घराें से कम ही बाहर निकलना चाहिए।
यह भी पढ़ें-लुधियाना में पूर्व महिला सरपंच सरेआम बेच रही थी अवैध शराब, पुलिस पार्टी ने रेड कर रंगे हाथों किया गिरफ्तार