Move to Jagran APP

शादी से मना किया तो लड़की के भाई ने डेढ साल बाद लड़के से लिया बदला, गुस्से में उठाया खौफनाक कदम

जालंधर के दिलबाग नगर में बर्गर खा रहे एक युवक को दूसरे युवक ने इसलिए चाकू मार दिया कि उसने उसकी बहन से शादी करने से मना कर दिया था। जालंधर में पहली बार यह मामला सामने आया कि लड़की ने शादी से इन्कार के बाद बदला लिया हो।

By Edited By: Published: Sat, 01 May 2021 10:49 PM (IST)Updated: Sun, 02 May 2021 10:22 AM (IST)
शादी से मना किया तो लड़की के भाई ने डेढ साल बाद लड़के से लिया बदला, गुस्से में उठाया खौफनाक कदम
जालंधर में पहली बार यह मामला सामने आया कि लड़की ने शादी से इन्कार के बाद बदला लिया हो।

जालंधर, जेएनएन। शहर के दिलबाग नगर में बर्गर खा रहे एक युवक को दूसरे युवक ने इसलिए चाकू मार दिया कि उसने उसकी बहन से शादी करने से मना कर दिया था। जालंधर में पहली बार यह मामला सामने आया कि लड़की ने शादी से इन्कार के बाद बदला लिया हो।

prime article banner

थाना बावा खेल की पुलिस को दी शिकायत में मनजीत नगर निवासी जयराज ने बताया कि वो पक्का बाग में बुटीक चलाता है। कुछ समय पहले उसके पास किरण बाला नामक लड़की काम करती थी। किरण दूसरों को कहती थी कि वो उसकी पत्नी है। उसने उस लड़की से बात की तो वो उसे शादी के लिए मजबूर करने लगी। उसने मना किया तो लड़की झूठी शिकायतें करनी लगी। इस संबंध में उसने पुलिस कमिश्नर को शिकायत की।

इसी बात से गुस्साए बस्ती दानिशमंदा निवासी किरण और उसके भाई काका ने उसे मारने की धमकियां देनी शुरू कर दी। धमकियों से डर कर वह हिमाचल प्रदेश चला गया और वहीं पर काम करने लगा। करीब डेढ़ साल बाद लौटा, लेकिन लड़की अभी भी उससे रंजिश रखती थी। बीते दिनों वह दिलबाग नगर में बर्गर की रेहड़ी के पास बर्गर लेने के लिए खड़ा था। इसी दौरान लड़की का भाई आया और उसके गले पर चाकू से वार कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर लड़की, उसके भाई और दो अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर लिया है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.