बीबी नानकी ट्रस्ट ने 225 परिवारों को दिया राशन
बीबी नानकी जी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से राशन वितरण समारोह का आयोजन ग्रेटवे मॉडल स्कूल मोहल्ला कोट पक्षियां में हुआ।
जासं, जालंधर : बीबी नानकी जी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से राशन वितरण समारोह का आयोजन ग्रेटवे मॉडल स्कूल, मोहल्ला कोट पक्षियां में हुआ। संस्था द्वारा आयोजित 299वें राशन वितरण समारोह में चेयरमैन हरीश अरोड़ा के निर्देशों पर तीन माह का राशन दिया गया। हरीश अरोड़ा ने कहा कि अन्न का दान सबसे उत्तम कर्म है। इस पावन यज्ञ में सभी को आहुतियां देनी चाहिए।
अशोक सोबती ने कहा कि राशन वितरण समारोह के दौरान निशुल्क मेडिकल कैंप लगाकर स्वास्थ्य सेवाएं भी दी जा रही है, जिसमें डॉ. सारिका आनंद, डॉ. रमन वासुदेवा व रविद्र सिंह अरोड़ा द्वारा जरूरतमंदों की निशुल्क जांच व दवाएं वितरित की गईं। इस अवसर पर अश्विनी अरोड़ा, राय कुमार शर्मा, लक्की अरोड़ा, बाबू लाल चित्रा, पंडित भोलानाथ द्विवेदी, सुशील पराशर, अजय आनंद, मधु, राजेंद्र कपूर, नथूराम, सतपाल, सुरिदर कुमार, एसआइ देसराज, रेशम सिंह व चंद्र मल्होत्रा मौजूद थे।
::::::::::
भाविप ने 21 परिवारों को दिया राशन
संवाद सहयोगी, नकोदर : भारत विकास परिषद नकोदर शाखा द्वारा रोहित भल्ला के सहयोग से 21 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया गया। यहां परिषद के तहसील चेयरमैन भूपिदर अजीत सिंह, प्रधान आकाश भल्ला, सचिव अजय वर्मा, कोषाध्यक्ष सुरिदर पाल सिंह, प्रेम सागर शर्मा, सर्बजीत सिंह धीमान, यशपाल तनेजा, परमिदर भारद्वाज, सोमनाथ शर्मा, सुरिदर रेहान, विजय कुमार गुप्ता व अन्य सदस्य उपिस्थत थे।
:::::::::
मधुबन कॉलोनी में पौधे लगाए
जासं, जालंधर : भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वनीत धीर, भाजपा नेता अजय बारना ने मधुबन कॉलोनी में पौधे लगाए। अजय बारना ने कहा कि पौधारोपण करने के बाद पौधों की देखभाल भी करनी चाहिए। मौके पर बजरंग दल जालंधर सह संयोजक इंद्रजीत झा, जिला गोरक्षा प्रमुख सचिन पासी, जिला मिलन केंद्र प्रमुख धीरज घई, निखिल, संतोष, सन्नी, राज मौजूद रहे।