तरनतारन के रटौल चौधरी आज थामेंगे शिअद का दामन, सुखबीर बादल पहनाएंगे सिरोपा
तरनतारन में मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन गुरमिंदर सिंह रटौल व चौधरी विजयपाल आज शिअद में शामिल होंगे। हरमीत सिंह संधु के यत्नों से यह दोनों नेताओं की सुखबीर सिंह बादल के साथ मंगलवार को फोन पर बातचीत हुई।
तरनतारन [धर्मवीर सिंह मल्हार]। शिअद उम्मीदवार हरमीत सिंह संधु के मुकाबले तीसरी बार चुनावी रण में उतरे मौजूदा विधायक धर्मवीर अग्निहोत्री का लगातार विरोध करने वाले मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन गुरमिंदर सिंह रटौल, चौघरी विजयपाल आज शिअद में शामिल होंगे। पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल आज रटौल के आवास पर पहुंचकर उनको सिरोपा पहनाएंगे। हरमीत सिंह संधु के यत्नों से यह दोनों नेताओं की सुखबीर सिंह बादल के साथ मंगलवार को फोन पर बातचीत हुई।
हलका विधायक धर्मवीर अग्निहोत्री को पहले टिकट देने का विरोध करने वाले गुरमिंदर सिंह रटौल 2002 में कैप्टन की सरकार में मार्केट कमेटी के चेयरमैन रह चुके हैं। जबकि इस बार उनकी कोई सवैधानिक पद या पार्टी में तरजीह नहीं मिली। जबकि विजयपाल चौधरी खजाना मंत्री मनप्रीत सिंह बादल की पीपल्ज पार्टी आफ पंजाब की ओर से 2012 में तरनतारन से चुनाव लड़कर जमानत जब्त करवा चुके हैं। हल्का विधायक धर्मवीर अग्निहोत्री के खिलाफ आवाज उठाते ही पूर्व विधायक हरमीत सिंह संधु ने इनकी सियासी नब्ज पकड़ी और शिअद में आने का न्यौता दिया। संधु ने बताया कि गुरमिंदर सिंह रटौल, विजयपाल चौधरी के अलावा और बहुत सारे कांग्रेसी भी शिअद का हिस्सा बनने वाले है।
वोटर हेल्पलाइन एप मतदान से जुड़ी हर समस्या होगी दूर
जासं, अमृतसर: चुनाव में मतदाताओं को वोटर कार्ड डाउनलोड करने और वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक करने में परेशानी नहीं होगी, क्योंकि चुनाव आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए वोटर हेल्पलाइन एप लांच की है। इस एप पर चुनाव से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। नामांकन, उम्मीदवार आदि से जुड़ी जानकारी भी मिल जाएगी। एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। मतदाता के रूप में व्यक्तिगत जानकारी चेक करना और आनलाइन फार्म भेज सकते हैं। अपने फार्म का स्टेट्स भी वोटर हेल्पलाइन एप की मदद से चेक किया जा सकता है। वोटर हेल्पलाइन पर शिकायत भी दर्ज करवाई जा सकती है। एक वोटर के रूप में अपने एपिक नंबर की मदद से अपनी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। वोटर हेल्पलाइन एप पर वोटर लिस्ट में रजिस्ट्रेशन या नया वोटर आइडी कार्ड बनाने के लिए भी आवेदन किया जा सकता है।