Move to Jagran APP

मिशन मोदी अगेन पीएम से जुड़े रमेश व अरुण भाजपा कार्यकारिणी से बर्खास्त

मिशन मोदी अगेन पीएम के लिए काम कर रहे पूर्व भाजपा जिला प्रधान रमेश शर्मा और अरुण शर्मा को प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी से बर्खास्त कर दिया है।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Sun, 24 Mar 2019 10:54 AM (IST)Updated: Sun, 24 Mar 2019 10:54 AM (IST)
मिशन मोदी अगेन पीएम से जुड़े रमेश व अरुण भाजपा कार्यकारिणी से बर्खास्त
मिशन मोदी अगेन पीएम से जुड़े रमेश व अरुण भाजपा कार्यकारिणी से बर्खास्त

जागरण संवाददाता, जालंधर। सामाजिक संस्था मिशन मोदी अगेन पीएम के लिए काम कर रहे पूर्व भाजपा जिला प्रधान रमेश शर्मा और अरुण शर्मा को प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी से बर्खास्त कर दिया है। रमेश शर्मा मोदी अगेन पीएम मिशन जालंधर के प्रधान व अरुण शर्मा पंजाब इकाई के महासचिव हैं। दोनों की बर्खास्तगी को प्रदेश प्रधान श्वेत मलिक व केन्द्रीय मंत्री विजय सांपला के बीच चल रही राजनीतिक लड़ाई बताया जा रहा है। दोनों पदाधिकारी सांपला समर्थक हैं। दोनों की बर्खास्तगी की जानकारी प्रदेश भाजपा ने शनिवार को जिला भाजपा जालंधर को दी। जिला भाजपा प्रधान रमन पब्बी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि पार्टी ने यह सूचना दी है कि रमेश शर्मा और अरुण शर्मा को उनके पद से मुक्त किया गया है। रमन पब्बी ने कहा कि इसका कारण क्या है?, यह हाईकमान ही बता सकता है।

prime article banner

मिशन मोदी अगेन पीएम को श्रीराम जन्मभूमि न्यास के सीनियर मेंबर संत रामविलास वेदांती ने गठित किया था और यह पूरे देश में काम कर रही है। पंजाब में यह संस्था पंजाब भाजपा के प्रधान पद से हटाए गए केंद्रीय मंत्री विजय सांपला और मौजूदा प्रधान श्वेत मलिक के बीच सुपरमेसी की लड़ाई बन गई है। सांपला को पद से हटाने के बाद जिला भाजपा के 33 यूनिट के प्रधान भी समय से 5 महीने पहले बदल दिए गए थे। तब से हटाई गई टीमें खामोश थीं लेकिन अब मिशन मोदी का मंच मिलने से एक्टिव हो गई हैं और भाजपा के समानांतर काम कर रही हैं।

जालंधर में मिशन मोदी को पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व विधायक केडी भंडारी का समर्थन हासिल है। मिशन मोदी के महिला विंग यूथ विंग के साथ-साथ साथ हलका लेवल पर भी टीमें गठित कर दी गई है। मिशन मोदी अगेन पीएम के जिला प्रधान रमेश शर्मा ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में काम कर रहे हैं और उन्हें भाजपा की कार्यकारिणी हटाने से इस काम पर कोई असर नहीं पड़ेगा। रमेश शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकारिणी में उन्हें 8 महीने पहले शामिल किया गया था लेकिन तब से अब तक उन्हें क्या किसी भी पदाधिकारी का कोई काम नहीं दिया गया है। मिशन मोदी के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में लोगों को साथ जोड़ रहे हैं और इसे आगे भी करते रहेंगे।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.