श्री रामचरितमानस पाठ के पांचवे दिन हुआ राम नाम का जाप, जिले भर से पहुंचे श्रद्धालु
पंडित चैतन्य किशोर पंडित गौरीशंकर पंडित मेघराज पंडित विशाल पंडित राहुल तथा पंडित राजू ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजा संपन्न करवाई। पंडित चैतन्य किशोर ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम ने समूची मानवता को माता-पिता का इंसान के जीवन में महत्व के बारे का ज्ञान दिया है।
जालंधर, जेएनएन। कष्ट निवारण श्री बालाजी मंदिर बाजार शेखां में श्री रामचरित मानस पाठ के पांचवें दिन प्रभु श्री राम नाम का जाप किया गया। पाठ का आगाज श्री गुरु वंदना के साथ हुआ। इसके उपरांत पंडित चैतन्य किशोर, पंडित गौरीशंकर, पंडित मेघराज, पंडित विशाल, पंडित राहुल तथा पंडित राजू ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजा संपन्न करवाई।
इस दौरान रोहित दुआ तथा साक्षी दुआ मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए। पंडित चैतन्य किशोर ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम ने समूची मानवता को माता-पिता का इंसान के जीवन में महत्व के बारे का ज्ञान दिया है। राम से बड़ा राम का नाम के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम का के नाम का उच्चारण करने मात्र से इंसान को मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है। राम राज की ख्याति जन्म जन्मांतर तक रहेगी। कारण प्रभु श्री राम ने अपने राज्य में किसी को भी दुखी नहीं होने दिया। इस दौरान मंदिर प्रांगण प्रभु श्री राम नाम के जाप से गूंज उठा। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष रमन अरोड़ा ने बताया कि श्री राम चरितमानस के दौरान शारीरिक दूरी तथा स्वच्छता नियमों की पालना करने के लिए सेवादार तैनात किए गए हैं। इस अवसर पर चेयरमैन राकेश जसूज़ा, अमित गुंबर, सतपाल गुंबर, हितेश चड्डा सहित श्रद्धालु मौजूद थे।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें