Move to Jagran APP

राकेश गुप्ता को जालंधर जिला भाजपा कार्यकारिणी में शामिल करने पर सम्मानित किया

राकेश गुप्ता ने कहा कि पंजाब का हर वर्ग कैप्टन सरकार से दुखी है और जनता पंजाब में कमल खिलाने का बेसब्री से इंतजार कर रही है। उन्होंने कार्यकारिणी सदस्य बनाने पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुशील शर्मा का आभार व्यक्त किया।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Tue, 10 Nov 2020 09:56 AM (IST)Updated: Tue, 10 Nov 2020 09:56 AM (IST)
राकेश गुप्ता को जालंधर जिला भाजपा कार्यकारिणी में शामिल करने पर सम्मानित किया
भाजपा नेता राकेश गुप्ता को जिला भाजपा कार्यकारिणी का सदस्य बनने पर सम्मानित किया गया। (जागरण)

जालंधर, जेएनएन। भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व कैशियर और सीनियर भाजपा नेता राकेश गुप्ता को जिला भाजपा कार्यकारिणी का सदस्य बनने पर बलदेव नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सम्मानित किया।

loksabha election banner

इस अवसर पर पंजाब भाजपा कला संस्कृति प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश कन्वीनर किशन लाल शर्मा ने कहा कि सुशील शर्मा के नेतृत्व में भाजपा दिन-प्रतिदिन मजबूत हो रही है और पंजाब 2022 के चुनाव में पंजाब में कमल खिलेगा। भ्रष्टाचारियों और नशाखोरो की मदद करने वाले नेताओं का अंत होगा। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर हर कार्यकर्ता को भारत मां की जय जयकार कराने के लिए जुटना होगा। अगर हम ऐसा कर सके तो कोई भी ताकत पंजाब में कमल खिलने से रोक नहीं सकती।

राकेश गुप्ता ने कहा कि पंजाब का हर वर्ग कैप्टन सरकार से दुखी है और जनता पंजाब में कमल खिलाने का बेसब्री से इंतजार कर रही है। वरिष्ठ भाजपा नेता परमजीत सिंह ने कहा कि राकेश गुप्ता के जिला कार्यकारिणी सदस्य बनने पर भाजपा मजबूत होगी क्योंकि वह भाजपा के निष्ठावान और ईमानदार कार्यकर्ता हैं। ऐसे कार्यकर्ताओं की समाज और देश को जरूरत है। परमजीत सिंह जी ने भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा का धन्यवाद किया, जिन्होंने ऐसे जुझारू नेता को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया है।

इस अवसर पर राजीव वाशिष्ठ, अजमेर सिंह बादल, आजाद सिंह, नंद लाल, जय किशन सोनी, गुरदेव सिंह, नवप्रीत सिंह बादल, राजवीर सिंह बुग्गा व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.