Move to Jagran APP

सुक्खा कहलवां के साथी राजा पहाड़िया को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस

हत्या और हत्या की कोशिश के मामलों में नामजद और सुक्खा काहलवां के करीबी देवराज उर्फ राजा पहाड़िया को दिल्ली पुलिस से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Jan 2019 09:55 PM (IST)Updated: Mon, 21 Jan 2019 10:00 PM (IST)
सुक्खा कहलवां के साथी राजा पहाड़िया 
को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस
सुक्खा कहलवां के साथी राजा पहाड़िया को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस

जागरण संवाददाता, जालंधर : हत्या और हत्या की कोशिश के मामलों में नामजद और सुक्खा काहलवां के करीबी देवराज उर्फ राजा पहाड़िया को दिल्ली पुलिस से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया है।

loksabha election banner

थाना भार्गव कैंप पुलिस ने करीब तीन साल पहले अबादपुरा निवासी फाइनांसर बंटी उर्फ गंड पर गोली चलाने के मामले में नामजद भगोड़ा चल रहे आरोपी राजा पहाड़िया को सोमवार को कोर्ट में पेश कर एक दिन का रिमांड लिया है। दिल्ली के थाना तिलकनगर पुलिस ने दो माह पहले सुक्खा काहलवां की मौत के बाद उसके बदमाशों का गिरोह चला रहे प्रीत फगवाड़ा और देवराज उर्फ राजा पहाड़िया को गिरफ्तार किया था। दिल्ली पुलिस ने दोनों से हथियार भी बरामद किए थे। ये था मामला

13 सितंबर 2015 को फाइनांसर बंटी उर्फ गंड पुत्र जो¨गदर पाल पर जानलेवा हमला करते हुए उसकी छाती पर गोली मारी गई थी। बंटी के बयान पर पुलिस ने ग्रीन एवन्यू के रहने वाले सुरजीत ¨सह उर्फ बिट्टी, गीता कालोनी के रहने वाले इंदर और देवराज उर्फ राजा पहाड़िया समेत अज्ञात 3-4 व्यक्तियों पर आईपीसी की धारा 307,148,149 व आ‌र्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। इसके बाद से मामले में फरार चल रहे इंदर और देवराज उर्फ राजा पहाड़िया को कोर्ट ने मामले में भगोड़ा घोषित कर दिया था। फिलहाल अब इंदर मामले में फरार चल रहा है। मामले में नामजद बिट्टी का हो चुका राजीनामा

थाना भार्गव कैंप पुलिस ने मामले में नामजद मुख्य आरोपित सुरजीत ¨सह उर्फ बिट्टी को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन कोर्ट में शिकायतकर्ता गंड इस बात से पलट गया कि उस पर गोली सुरजीत ¨सह उर्फ बिट्टी ने चलाई थी। इसके बाद सुरजीत ¨सह उर्फ बिट्टी का फाइनांसर बंटी उर्फ गंड के साथ राजीनामा हो गया और उसे कोर्ट ने मामले में बरी कर दिया। इसके साथ मामले में मुख्या आरोपित की भूमिका में आरोपी देवराज उर्फ राजा पहाड़िया आ गया। डबल मर्डर केस में मोस्ट वांटेड था पहाड़िया

बस्ती बावा खेल के राजा गार्डन में 26 फरवरी 2014 को गोलियां मारकर दिपांश और सिमरनजीत ¨सह की हत्या कर दी गई थी। मामले में नामजद हिमाचल प्रदेश के रहने वाले देवराज उर्फ राजा पहाड़िया वांछित चल रहा था। जबकि इसके साथ ही मामले में दलजीत ¨सह भाना, रणबीर ¨सह संधू और सतीश गिल समेत आधा दर्जन भर बदमाश नामजद हुए थे। छह साल पहले हिमाचल से भाग कर आया था

हिमाचल निवासी देवराज उर्फ राजा के खिलाफ हिमाचल पुलिस में दर्जन भर मामले नामजद हैं। जिस कारण करीब छह साल पहले वह वहां से भागकर जालंधर आ गया और आबादपुरा में रहने लगा। इसी दौरान उसने मॉडल हाउस में दिनदहाड़े गोलियां चलाई। जिसके बाद वह चर्चा में आ गया। इसके साथ ही उसका ¨लक सुक्खा काहलवां के साथ जुड़ गया। जबकि सुक्खा काहलवां की मौत के बाद देवराज उर्फ पहाड़िया और प्रीत फगवाड़ा उसके सोशल मीडिया प्रोफाइल संभालने लगे और यहीं से अपने बदमाशों के गिरोह की ताकत का प्रचार कर युवाओं को अपने साथ जोड़ने लगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.