Weather Forecast Jalandhar: जालंधर में आज भी छाए रहेंगे बादल, दाेपहर के बारिश की संभावना
Weather Forecast Jalandhar 24 घंटे पहले अधिकतम 34 डिग्री चल रहा तापमान लुढ़क कर 29 डिग्री रह गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री रहने से मौसम सुहावना बना रहा। इसका असर आने वाले 24 घंटे तक रहेगा।
जागरण संवाददाता, जालंधर। Weather Forecast Jalandhar: शहर में शनिवार को भी बारिश की संभावना प्रबल है। इस दौरान सुबह से लेकर दोपहर तक आसमान में बादल छाए रहेंगे तथा तेज हवाओं के बाद बूंदाबांदी तथा बारिश की संभावना है। ऐसे संकेत मौसम विभाग द्वारा आने वाले 24 घंटे को लेकर दिए गए हैं। वहीं शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से लेकर लगातार 4 घंटे तक हुई बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है।
यह भी पढ़ें-जालंधर में NRI की 14 साल की बेटी का अपहरण, फ्रेंड से नोट्स लेने निकली थी 8वीं की स्टूडेंट
तापमान में आई गिरावट
लगातार हाे रही बारिश से तापमान में 5 डिग्री गिरावट दर्ज की गई है। 24 घंटे पहले अधिकतम 34 डिग्री चल रहा तापमान लुढ़क कर 29 डिग्री रह गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री रहने से मौसम सुहावना बना रहा। इसका असर आने वाले 24 घंटे तक रहेगा। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डॉ. विनीत शर्मा बताते हैं कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। आने वाले कुछ दिनों में फिर से तेज बारिश हो सकती है। इस बीच तापमान में गिरावट का दौर भी निरंतर जारी रहेगा।
कमजोर मानसून के चलते उमस से राहत नहीं
गर्मी के माैसम में लाेगाें काे घराें से कम ही बाहर निकलना चाहिए। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डॉ. दलजीत सिंह बताते हैं कि इस बार कमजोर मानसून के चलते लोगों को गर्मी तथा उमस से राहत नहीं मिल पा रही है। लिहाजा आगामी सप्ताह के अधिकतर दिन राहत भरे रहेंगे। इस दौरान तापमान में गिरावट का दौर भी जारी रहेगा। आने वाले दिनाें में भी गर्मी का दाैर जारी रहने के आसार है।
यह भी पढ़ें-Punjab Farmers Protest: किसान विरोध को देखते हुए सुखबीर ने ‘100 दिन, 100 हलके’ की यात्रा 6 दिनों के लिए रोकी