जालंधर टुडे : राहुल गांधी आज जालंधर में कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे वर्चुअल रैली, जानिए और क्या खास है
जालंधर में राहुल गांधी आज दोपहर 12 बजे के बाद उम्मीदवारों व कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल रैली करेंगे। वहीं बुधवार को सरकारी व गैर सरकारी सेंटरों में कोरोना की डोज लगेगी। इसके अलावा चुनावी हलचल रहेगी। जानिए और क्या खास है आज।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं 27 जनवरी को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है। बुधवार को सरकारी व गैर सरकारी सेंटरों में कोरोना की डोज लगेगी। इसके अलावा चुनावी हलचल रहेगी।
नामांकन
भाजपा के उम्मीदवार केडी भंडारी सुबह 11:30 बजे मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेकने के बाद नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए जाएंगे।
वर्चअल रैली
राहुल गांधी दोपहर 12 बजे के बाद जालंधर में उम्मीदवारों व कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल रैली करेंगे
हवन यज्ञ
मां चिंतपूर्णी मंदिर माई हिरां गेट में हवन यज्ञ सुबह सात बजे
माघ मास को लेकर प्राचीन शिव मंदिर गुड़ मंडी में हवन यज्ञ सुबह सात बजे से
माघ मास को लेकर श्री कृष्ण मंदिर छोटा अली मुहल्ला में हवन यज्ञ सुबह आठ बजे से।
वैक्सीन कैंप
सिविल अस्पताल में वैक्सीन कैंप सुबह नौ बजे से
सरकारी हेल्थ सेंटर गढ़ा में वैक्सीन कैंप सुबह नौ बजे से
सरकारी हेल्थ सेंटर धन्नोवाली में वैक्सीन कैंप सुबह नौ बजे से
राधा स्वामी सत्संग घर जेल रोड में फ्री वैक्सीन कैंप सुबह नौ बजे से
सरकारी हेल्थ सेंटर मकसूदां में वैक्सीन कैंप सुबह नौ बजे से
अपाहिज आश्रम में वैक्सीन कैंप सुबह नौ बजे से
सरकारी हेल्थ सेंटर काजी मंडी में वैक्सीन कैंप सुबह नौ बजे से
Edited By Vinay Kumar