Move to Jagran APP

Punjab Election 2022 : सीएम चन्नी और सिद्धू के साथ राहुल गांधी दरबार साहिब पहुंचे, कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ टेका माथा

Punjab Assembly Election 2022 कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी पार्टी के प्रत्याशयों के साथ श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुए हैं। उनके आगमन को देखते हुए श्री दरबार साहिब परिसर के बाहर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Thu, 27 Jan 2022 10:03 AM (IST)Updated: Thu, 27 Jan 2022 03:38 PM (IST)
Punjab Election 2022 : सीएम चन्नी और सिद्धू के साथ राहुल गांधी दरबार साहिब पहुंचे, कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ टेका माथा
श्री हरमंदिर साहिब में गुरबाणी श्रवण करते हुए राहुल गांधी। साथ हैं मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू।

जासं, अमृतसर। पंजाब विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद पहली बार कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी की प्रदेश में एंट्री हो रही है। अमृतसर पहुंचकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कांग्रेसी प्रत्याशियों के साथ श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुए। उन्होंने कड़ा प्रसाद करवाया। राहुल पूरा समय मास्क लगाए रहे जबकि उनके साथ चल रहे नवजोत सिंह सिद्धू और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मास्क नहीं पहना। पूरे समय सिद्धू और चन्नी उनके दाएं-बाएं रहे। मुख्य भवन में राहुल गांधी ने गुरबाणी का श्रवण किया। 

loksabha election banner

राहुल गांधी अपने दौरे में वह जालंधर में वर्चुअल रैली करके दोआबा के दलित वोट बैंक पर निशाना साधेंगे। राहुल गांधी का सुबह 9 बजे एयरपोर्ट पर पहुंचने का प्रोग्राम था लेकिन वह करीब 12 बजे पहुंचे। उन्हें रिसीव करने के लिए पीपीसीसी प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू और उपमुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी एयरपोर्ट पर पहुंचे। कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने के बाद राहुल गांधी श्री दुर्गयाना मंदिर और श्री राम तीर्थ मंदिर में माथा टेकेंगे। यहां से वह जालंधर के लिए रवाना हो जाएंगे।

राहुल गांधी के आने से पहले कैबिनेट मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, विधायक कुलबीर सिंह जीरा, धर्मवीर अग्निहोत्री, इंद्रबीर सिंह बुलारियां, हर प्रताप सिंह अजनाला, जगविंदर सिंह जग्गा, लाडी शेरोवालीया, अश्वनी सेखाड़ी, सुनील दत्त व अन्य नेता श्री हरिमंदिर साहिब परिसर में पहुंच गए हैं।

वहीं, शिक्षा एवं खेल मंत्री परगट सिंह ने कहा कि चुनाव कैंपेन शुरू करने से पहले गुरु घर का आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं। पंजाब में बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी। अगर साढे 4 सालों के बाद कांग्रेस में रिवोल्ट होता तो हमारा आंकड़ा 20 से 25 सीटों तक ही सीमित हो जाना था। अब हम बहुमत की ओर बढ़ रहे हैं।

श्री हरिमंदिर साहिब की परिक्रमा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी। 

सुरक्षा के कड़े प्रबंध

उनके आगमन को देखते हुए श्री दरबार साहिब परिसर के बाहर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। परिसर के अंदर मीडिया कर्मियों के जाने पर लोग रोक लगा दी गई है। सूचना केंद्र के बाहर ही अब मीडिया उन्हें कवर कर पाएगा। 

हेरिटेज स्ट्रीट में लगे स्वागत के पोस्टर

अमृतसर की हेरिटेज स्ट्रीट में राहुल गांधी के दौरे के मद्देनजर स्वागती पोस्टर लगाए गए हैं। ये पोस्टर कांग्रेस की छात्र विंग एनएसयूआइ की तरफ से लगाए गए हैं। कुछ पोस्टर रोड डिवाइरों तो कई बड़े पोस्टर आसपास के भवनों पर लगाए गए हैं। 

ये रहेगा राहुल गांधी का शेड्यूल

- राहुल गांधी सबसे पहले श्री दरबार साहिब में माथा टेकेंगे। उसके बाद श्री दुर्ग्याणा मंदिर और फिर श्री रामतीर्थ क्षेत्र में शीश नवाने जाएंगे। 

- इसके बाद वह सड़क मार्ग से जालंधर के लिए रवाना होंगे। दोपहर बाद साढ़े तीन बजे से लेकर वह जालंधर के मिठापुर में वाइट डायमंड रिजार्ट से 'पंजाब फतेह' वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे। 

-इसके बाद वह सड़क मार्ग से आदमपुर के लिए रवाना होंगे और शाम छह बजे के आसपास विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। 

Koo App
ਅੱਜ ਦੀ ਸਵੇਰ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿਖੇ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੀ ਪਾਵਨ ਪਵਿੱਤਰ ਧਰਤੀ ਤੇ ਮੱਥਾ ਟੇਕ ਕੇ ਅਰਦਾਸ ਕੀਤੀ ਕਿ ਹੇ ਸੱਚੇ ਪਾਤਸ਼ਾਹ ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਲੋਕਾ ਦੀ ਸੇਵਾ ਅਤੇ ਹਲਕੇ ਦਾ ਵਿਕਾਸ ਕਰਦਾ ਰਵਾ। ਆਗਾਮੀ 20 ਫ਼ਰਵਰੀ ਨੂੰ ਹੋਣ ਵਾਲੀਆਂ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਦੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ਚ ਵੀ ਸਚਾਈ,ਇਮਾਨਦਾਰੀ ਅਤੇ ਲੋਕਾ ਦੀ ਜਿੱਤ ਹੋਵੇ ਅਤੇ ਸਾਡਾ ਪੰਜਾਬ ਹਮੇਸ਼ਾ ਖੁਸ਼ਹਾਲ ਅਤੇ ਵੱਸਦਾ ਰਹੇ। - Gurkirat Singh (@mlagurkirat_singh) 27 Jan 2022

Koo App
ਡਿਠੇ ਸਭੇ ਥਾਵ ਨਹੀ ਤੁਧੁ ਜੇਹਿਆ ॥ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋ ਰਿਹਾ ਹਾਂ। ਗੁਰੂ ਰਾਮਦਾਸ ਮਹਾਰਾਜ ਜੀ ਆਪ ਹਮੇਸ਼ਾਂ ਸਾਡੇ ਸਿਰ ਤੇ ਹੱਥ ਧਰਕੇ ਨਿਵਾਜਦੇ ਹੋ।ਮਹਾਰਾਜ ਕਿਰਪਾ ਕਰਨੀ ਮੇਰੇ ਹਲਕਾ ਪਾਇਲ ਅਤੇ ਸਮੁੱਚੀ ਮਾਨਵਤਾ ਨੂੰ ਤੰਦਰੁਸਤੀ ਤੇ ਤਰੱਕੀਆ ਦੀ ਬਖਸ਼ਿਸ਼ ਕਰਨੀ ਜੀ। ਸਤਿਗੁਰੂ ਜੀ ਆਪ ਦਾ ਮਿਹਰ ਭਰਿਆ ਹੱਥ ਹਮੇਸ਼ਾ ਮੇਰੇ ਸਿਰ ਤੇ ਰਹੇ। - MLA Lakhvir Singh Lakha Payal (@MLALakhvirsingh) 27 Jan 2022


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.