Move to Jagran APP

दिल्ली में पकड़े गए पंजाब के गुरजंट व गुरप्रीत के घरवालों की गुहार, बेटों को जल्द छोड़े दिल्ली पुलिस

परिवार के मुताबिक गुरजंट और गुरप्रीत सिंह 22 जनवरी को दिल्ली में किसान आंदोलन में शामिल होने गए थे। उन्होंने किसान नेताओं के कहने पर 26 जनवरी को होने वाले ट्रेक्टर मार्च में हिस्सा लिया था। नरेला के पास उन्हें दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Fri, 05 Feb 2021 04:56 PM (IST)Updated: Fri, 05 Feb 2021 04:56 PM (IST)
दिल्ली में पकड़े गए पंजाब के गुरजंट व गुरप्रीत के घरवालों की गुहार, बेटों को जल्द छोड़े दिल्ली पुलिस
पंजाब के गुरप्रीत और गुरजंट को दिल्ली में गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।

श्री हरगोबिंदपुर (गुरदासपुर), जेएनएन। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर किसान ट्रैक्टर रैली के दौरान दिल्ली में हुई हिंसा में गिरफ्तार गुरजंट और गुरप्रीत सिंह यहां के किसान परिवार से हैं। दोनों श्री हरगोबिंदपुर के गांव भरथ के रहने वाले हैं। 26-27 वर्ष के दोनों युवाओं ने 12वीं तक पढ़ाई की है। गुरजंट पिता के साथ खेती करता है जबकि गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करता है। उन्हें दिल्ली पुलिस ने नरेला रोड से गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को दोनों के घरवालों ने दिल्ली पुलिस से बेटों को जल्द छोड़ने की गुहार लगाई। उनका कहना है कि बेटों को एक राजनीति पार्टी के इशारों पर फंसाया गया है। गुरजंट और गुरप्रीत सिंह को दिल्ली पुलिस ने विभिन्न धाराओं के अधीन मामला दर्ज करके तिहाड़ जेल भेज दिया है।

loksabha election banner

पंजाब सरकार से मांगी कानूनी मदद

परिवार ने पंजाब सरकार से गुहार लगाते हुए कहा कि उनके बेटों की रिहाई के लिए कानूनी मदद की जाए। परिवार के मुताबिक गुरजंट और गुरप्रीत सिंह 22 जनवरी को दिल्ली में किसान आंदोलन में शामिल होने गए थे। उन्होंने किसान नेताओं के कहने पर 26 जनवरी को होने वाले ट्रैक्टर मार्च में हिस्सा लिया था। नरेला के पास गुजर रहे थे तभी एक राजनीति पार्टी के इशारे पर दोनों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बच्चों की गिरफ्तारी की खबर उन्हें किसान नेताओं ने फोन पर दी।

इधर, थाना श्री हरगोबिंदपुर की थाना प्रभारी बलजीत कौर ने बताया कि उन्हें गांव भरथ के दो युवाओं की गिरफ्तारी की सूची मिल चुकी है। पुलिस टीम ने इनके परिवार से मुलाकात की व इनके खिलाफ पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज होने की बात सामने नहीं आई है।

कबड्डी खिलाड़ी है गुरजंट 

गांव के लोगों ने बताया कि गुरजंट सिंह कबड्डी का एक अच्छा खिलाड़ी है। वह गांव की कबड्डी टीम की तरफ से कई प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुका है। बताया जा रहा है कि गुरजंट टीम में रेडर है। उसे कई इनाम मिल चुके हैं। उसने 12वीं पास करने के बाद कुकिंग का डिप्लोमा किया था। इसी प्रकार गुरप्रीत सिंह दिल्ली की एक निजी कंपनी में काम करता है।

पुलिस ने दर्ज किए परिवार के बयान

शुक्रवार को श्री हरगोबिंदपुर थाने की इंचार्ज एसएचओ बलजीत कौर अपनी पुलिस टीम के साथ गुरजंट व गुरप्रीत सिंह के घर पहुंची। थाना प्रभारी ने परिवार से दोनों युवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। पुलिस के मुताबिक यह डिटेल उन्होंने आगे आलाधिकारियों को सौंपनी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.