Move to Jagran APP

पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के सीनेट चुनाव 26 को, रणनीति पर चर्चा

डीएवी कालेज में पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के सीनेट चुनाव की रणनीति को लेकर विशेष मीटिग हुई। प्रिसिपल डा. एसके अरोड़ा ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए मीटिग के प्रयोजन पर प्रकाश डाला।

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Sep 2021 05:46 PM (IST)Updated: Thu, 23 Sep 2021 05:46 PM (IST)
पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के सीनेट चुनाव 26 को, रणनीति पर चर्चा
पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के सीनेट चुनाव 26 को, रणनीति पर चर्चा

जासं, जालंधर : डीएवी कालेज में पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के सीनेट चुनाव की रणनीति को लेकर विशेष मीटिग हुई। प्रिसिपल डा. एसके अरोड़ा ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए मीटिग के प्रयोजन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस बार सीनेट चुनाव दो चरणों में होने जा रहे हैं। जालंधर के आठ पोलिग बूथ में से चार बूथों पर चुनाव 26 सितंबर को होंगे। यह बूथ भारद्वाज हाई स्कूल सोढल रोड, एसडी कालेज, दोआबा खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डीएवी कालेज नकोदर में बनाए गए हैं।

loksabha election banner

डा. बीसी जोसन ने कहा कि पूरे विश्व में पंजाब विश्वविद्यालय की अपनी एक विशेष पहचान है। इस विश्वविद्यालय की सीनेट में लोगों की भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए चुनाव प्रणाली का विधान है। इस बार सीनेट चुनाव में डीएवी मैनेजिग कमेटी ने उन्हें प्रत्याशी बनाया है। डा. जोसन ने बताया कि यूं तो विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली की बेहतरी के लिए डीएवी की तरफ से हर बार सीनेट व सिडीकेट सदस्य निर्वाचित होते आए हैं। उन्होंने सभी को बताया कि इस बार उनका सीरियल नंबर छह है। इसके बाद उन्होंने जालंधर के सभी मतदाताओं से मतदान की अपील की। वे कहते हैं कि सभी का एक-एक वोट विश्वविद्यालय की बेहतरी में योगदान देगा। प्रो. एके वैद ने डीएवी की कार्यप्रणाली पर चर्चा करते हुए डीएवी परिवार की कार्य कुशलता की प्रशंसा की। इस मौके पर प्राचार्य डा. रश्मि विज, प्राचार्य विनोद कुमार, प्राचार्य एसके गौतम, प्राचार्य डा. संजय, डा. बलजिन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.