ट्रांसजेंडर भी मांग रहे पंजाब की सरकारी बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा, असमंजस में रोडवेज स्टाफ
पंजाब सरकार ने केवल महिलाओं को ही निःशुल्क यात्रा सुविधा देने की घोषणा की है। इस कारण रोडवेज बसों में ड्यूटी कर रहे कंडक्टर असमंजस में हैं। उन्हें समझ में नहीं आ रहा कि ट्रांसजेंडर्स को किराये में छूट दी जाए या नहीं।
जालंधर [मनुपाल शर्मा]। प्रदेश भर की महिलाओं को सरकारी बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा देकर सरकार ने वाहवाही तो बटोर ली लेकिन अब ट्रांसजेंडर की सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा दिए जाने की मांग के आगे रोडवेज स्टाफ पस्त हो गया है। सरकारी बसों में सफर कर रहे ट्रांसजेंडर अब महिला यात्रियों की तरह उन्हें भी शून्य किराये वाली टिकट देने की मांग कर रहे हैं। हालांकि पंजाब सरकार ने केवल महिलाओं को ही निःशुल्क यात्रा सुविधा देने की घोषणा की है। इस कारण रोडवेज बसों में ड्यूटी कर रहे कंडक्टर असमंजस में हैं। उन्हें समझ में नहीं आ रहा कि ट्रांसजेंडर्स को किराये में छूट दी जाए या नहीं।
पंजाब रोडवेज मुख्यालय तक चर्चा
ट्रांसजेंडर यात्री को निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जाए या नहीं, इसे लेकर डिपों से लेकर रोडवेज मुख्यालय तक चर्चा हो रही है। ट्रांसजेंडर जो पहचान पत्र दिखा रहे हैं। उन पर नाम महिलाओं वाले ही लिखे हुए हैं। इस वजह से उनका तर्क है कि उन्हें भी निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाए। ऐसे मामले पंजाब भर से सामने आ रहे हैं। कंडक्टर के निशुल्क यात्रा सुविधा ना दिए जाने पर बसों में तकरार वाली स्थिति भी पैदा हो रही है।
महिला नाम होने पर महिला मानें
बहरहाल इस मसले को लेकर पंजाब रोडवेज के अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं और आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से इनकार कर रहे हैं। अंदरखाते यही कहा जा रहा है कि अगर पहचान पत्र पर महिला का नाम लिखा है तो ट्रांसजेंडर को भी शून्य किराये वाली टिकट प्रदान कर दी जाए। साथ ही, डिटेल बनाते वक्त उसमें महिला यात्री का ही उल्लेख किया जाए।
यह भी पढ़ें - यूपी के बाहुबली मुख्तार अंसारी को ले जाने वाली एंबुलेंस पंजाब के रूपनगर-नंगल हाईवे पर मिली
यह भी पढ़ें- नर्सिंग होम में लैपटाॅप से हो रही थी भ्रूण लिंग जांच, वीडियो दिखाकर डाॅक्टर बोली- लड़की है...
यह भी पढ़ें - लुधियाना में धमाके के साथ फैक्ट्री का लेंटर गिरने से 30 मजदूर दबे, मालिक व ठेकेदार फरार; प्रशासन ने NDRF को बुलाया
यह भी पढ़ें - जालंधर में हाई वोल्टेज ड्रामा: महिला ने पति को झगड़ा कर घर से निकाला, एक महीने बाद लौटा तो अंदर कोई और था