यात्रियों को झटकाः बस सफर हुआ महंगा, 6 पैसे प्रति किमी बढ़ा किराया
साधारण बसों में सफर के लिए अब 110 पैसे प्रति किमी की दर से किराया वसूला जाएगा, जो पिछले किराये से 6 पैसे प्रति किलोमीटर ज्यादा है।
जालंधर [ मनुपाल शर्मा]। कांग्रेस सरकार ने शाहकोट उपचुनाव जीतने के दूसरे ही दिन बसों के किराये में वृद्धि कर यात्रियों को झटका दिया है। बढ़ा किराया 1 जून से लागू भी हो गया है। साधारण बसों में सफर के लिए अब 110 पैसे प्रति किमी की दर से किराया वसूला जाएगा, जो पिछले किराये से 6 पैसे प्रति किलोमीटर ज्यादा है।
परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव सर्वजीत सिंह की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक साधारण बसों की किराया 110 रुपये प्रति किलोमीटर, साधारण एचवीएसी 132 पैसे प्रति किलोमीटर (साधारण किराये से 20 फीसद ज्यादा), इंटैगरल कोच 198 पैसे प्रति किलोमीटर (साधारण किराये से 80 फीसद ज्यादा) और सुपर इंटैगरल कोच में सफर के लिए 220 पैसे प्रति किलोमीटर (साधारण किराये से 100 फीसद ज्यादा) की दर पर किराया वसूला जाएगा।
नोटिफिकेशन के मुताबिक न्यूनतम बस किराया 10 रुपये प्रति यात्री की दर पर वसूला जाएगा। अगर किराया वृद्धि 2.50 रुपये या ज्यादा होगा तो इसके 5 रुपये (राउंडेड ऑफ) वसूले जाएंगे और अगर किराया वृद्धि 2.50 रुपये से कम होगी तो उसे नजरअंदाज किया जाएगा।
नई किराया सारिणी (प्रति यात्री)
वोल्वो |
|
|
गंतव्य | अब | पहले |
जालंधर-दिल्ली एयरपोर्ट | 1040 रुपये | 1020 |
जालंधर-दिल्ली बस स्टैड | 885 रुपये | 865 |
जालंधर - चंडीगढ़ | 365 रुपये | 350 |
जालंधर : अमृतसर | 205 रुपये प्रति | 155 |
|
|
|
साधारण बस |
|
|
जालंधर-दिल्ली | 400 रुपये | 385 |
जालंधर-चंडीगढ़ | 180 रुपये | 170 |
जालंधर-अमृतसर | 100 रुपये | 95 |
जालंधर-जम्मू | 250 रुपये | 240 |
जालंधर-पठानकोट | 150 रुपये | 145 |
जालंधर-हरिद्वार | 375 रुपये | 360 |
जालंधर- होशियारपुर | 50 रुपये | 45 |
जालंधर -अंबाला | 215 रुपये | 200 |
जालंधर-पटियाला | 185 रुपये | 180 |
जालंधर-फिरोजपुर | 145 रुपये | 135 |
जालंधर -ज्वाला जी | 165 रुपये | 155 |
जालंधर- बटाला | 90 रुपये | 85 |
जालंधर-ऊधमपुर | 375 रुपये | 360 |
यह भी पढ़ेंः अस्पताल में निजी कर्मियों ने छात्रा को नशे का इंजेक्शन लगाकर किया सामूहिक दुष्कर्म