Move to Jagran APP

पंजाब में गणतंत्र दिवस की धूम, जालंधर में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने फहराया तिरंगा

Jalandhar Republic Day Celebration 2022 गणतंत्र दिवस के अवसर पर जालंधर में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने ध्वजारोहण करके परेड की सलामी ली। हाड़ कंपाने वाली ठंड और धुंध के बीच पुलिस के जवान परेड में पूरे जोश के साथ कदमताल करते नजर आए।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Wed, 26 Jan 2022 10:42 AM (IST)Updated: Wed, 26 Jan 2022 10:42 AM (IST)
पंजाब में गणतंत्र दिवस की धूम, जालंधर में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने फहराया तिरंगा
जालंधर में गणतंत्र दिवस के मौके पर परेड की सलामी लेते हुए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी।

जासं, जालंधर। देश का 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कोविड गाइडलाइंस के बीच जिला स्तरीय कार्यक्रम गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने ध्वजारोहण करके परेड की सलामी ली। हाड़ कंपाने वाली ठंड और धुंध के बीच पुलिस के जवान परेड में पूरे जोश के साथ कदमताल करते नजर आए। इस बार के गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले 124 व्यक्तियों को सम्मानित किया जा रहा है।

loksabha election banner

पहली बार श्री गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में केबल कैमरा और माइक के साथ पत्रकारों को स्टेडियम के बीच जाने की इजाजत दी है। ऐसा मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर किया गया है। मुख्यमंत्री ने ध्वजारोहण करने के बाद संबोधित करते हुए कहा कि इस बार देश 75वां स्वतंत्र दिवस भी मनाने जा रहा है।

सीएम की कड़ी सुरक्षा, ड्रोन से रखी जा रही नजर

ड्रोन के माध्यम से समागम पर नजर रखी जा रही है। कोविड के चलते सादगी के साथ सीमित दायरे में ही समागम मनाया जा रहा है। इस बार भी गणतंत्र दिवस सादगी से मनाया जा रहा है। इस बार न तो रंगारंग कार्यक्रम होगा और न ही विद्यार्थी परफार्म करेंगे। समारोह में कम भीड़ जुटे, इसके लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। डीसी घनश्याम थोरी ने कहा कि कोरोना के चलते लगातार दूसरे वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह सादगीपूर्ण तरीके से मनाने का फैसला लिया गया है। 

तरनतारन में सुख सरकारिया ने किया शहीदों के परिवारों को सन्मानित

जागरण संवाददाता, तरनतारन। देश के 73वें गणतंत्र दिवस मौके राष्ट्रीय धवज फहराने की रस्म पुलिस लाइंस ग्राउंड में हुई। कैबनिट मंत्री सुखबिंदर सिंह सुख सरकारिया ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद पंजाब पुलिस की टीम में मार्च पास्ट किया। पंजाब पुलिस, पंजाब होम गार्ड की टुकड़ियों ने मार्च पास्ट में भाग लिया। इस मौके पर सुख सरकारिया ने देश की आजादी में भूमिका निभाने वाले शूरवीरों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करते कहा कि हमारे देश में सभी धर्मों को बराबर सम्मान मिलता है। लोकतंत्र के मामले में देश पूरी तरह से मजबूत है |कोविड के चलते इस बार झाकियां और पीटी शो का कार्यकर्म नहीं किया गया। डीसी कुलवंत सिंह धुरी, एसएसपी गुलनीत सिंह खुराणा के अलावा जिला सेशन जज प्रिय सूद और अन्य मंच पर मौजूद थे। आखिर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों को सम्मानित किया गया। 

अमृतसर में रंधावा बोले- पंजाब हिंदुस्तान का दिल

जासं, अमृतसर। गणतंत्र दिवस के मौके पर गुरु नानक स्टेडियम में उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने राष्ट्रीय ध्वज लहराया। उन्होंने बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए कहा कि उनकी बदौलत की आज हम गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। रंधावा ने कहा कि कि देश को आजाद करवाने में पंजाबियों का सबसे ज्यादा योगदान रहा है। काले पानी की सजा काटने वालों में सबसे ज्यादा पंजाबी थे। अंग्रेजों को भगाने के लिए सबसे ज्यादा पंजाबी फांसी के तख्ते पर चढ़े। उन्होंने पंजाब पुलिस के जवानों की सराहना की और कहा कि पंजाब पुलिस बहादुर पुलिस जिन्होंने समय-समय पर अपनी ड्यूटी पर ही ईमानदारी के साथ निभाई है।

बंटवारे का सबसे ज्यादा नुकसान पंजाब को हुआ

उन्होंने कहा कि आजादी के दौरान बंटवारे का सबसे ज्यादा नुकसान है पंजाब को ही हुआ है। इसलिए इस आजादी को हमें संभालकर रखना होगा। जिन परिवारों ने देश के लिए कुर्बानियां दी हैं, उनके लिए बहुत कुछ करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पंजाब हिंदुस्तान का दिल है और पंजाब मजबूत होगा तो देश भी मजबूत होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.