Move to Jagran APP

Punjab Election 2022: कैप्टन अमरिंदर का पूर्व हाकी कप्तान अजीतपाल पर दांव, नकोदर से चुनाव मैदान में उतारा

कैप्टन अमरिंदर सिंह की पहली सूची में दोआबा के तीन प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। जालंधर जिले के नकोदर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय हाकी टीम के पूर्व कैप्टन अजीतपाल सिंह को मैदान में उतारा गया है। वह चुनावी मैदान में उतरने वाले तीसरे ओलंपियन हैं।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Sun, 23 Jan 2022 02:44 PM (IST)Updated: Sun, 23 Jan 2022 02:44 PM (IST)
Punjab Election 2022: कैप्टन अमरिंदर का पूर्व हाकी कप्तान अजीतपाल पर दांव, नकोदर से चुनाव मैदान में उतारा
Punjab Assembly Election 2022 भारतीय हाकी टीम के पूर्व कप्तान अजीतपाल अब कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी से चुनाव लड़ेंगे।

आनलाइन डेस्क, जालंधर। आखिरकार पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस ने भी अपने 22 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। भाजपा और शिअद संयुक्त के साथ गठबंधन में विधानसभा चुनाव में उतरी पंजाब लोक कांग्रेस के खाते में 37 सीटें आई हैं जिनमें से रविवार को 22 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी गई। पहली सूची में दोआबा के तीन प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। जालंधर जिले के नकोदर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय हाकी टीम के पूर्व कैप्टन अजीतपाल सिंह को मैदान में उतारा गया है। वह चुनावी मैदान में उतरने वाले तीसरे ओलंपियन हैं। उन्होंने भारती की ओर से तीन ओलिंपिक खेलों में हिस्सा लिया। उनके अलावा ओलंपियन परगट सिंह कांग्रेस की टिकट पर जालंधर कैंट से और यहीं से आप की टिकट पर ओलंपियन सुरिंदर सिंह सोढी मैदान में हैं। 

loksabha election banner

नवांशहर से सतवीर सिंह पल्ली झिक्की को टिकट दिया गया है। वह नवांशहर जिला प्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन हैं और इसी जिले के युवा कांग्रेस अध्यक्ष रह चुके हैं। भुलत्थ विधानलसभा क्षेत्र से पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता अमनदीप सिंह उर्फ गोरा गिल को मैदान में उतारा गया है। 

कौन हैं अजीत पाल सिंह, जानें 

अजीत पाल सिंह का जन्म 1 अप्रैल 1947 को जालंधर के संसारपुर गांव में हुआ था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा कैंटोनमेंट बोर्ड हायर सेकेंडरी स्कूल में हुई थी। इसके बाद वह लायलपुर खालसा कालेज में पढ़े और हाकी खेले। बाद में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में भी रहे।

वह मैक्सिको सिटी में वर्ष 1968 में हुए ओलिंपिक में कांस्य जीतने वाली टीम के सदस्य रहे। उसके बाद म्यूनिख ओलिंपिक में भी कांस्य पदक विजेता टीम में वह शामिल थे। उनकी कप्तानी में टीम ने वर्ष 1975 में हाकी वर्ल्ड कप जीता था। उससे पहले विश्व कप में ही 1971 में बार्सिलोना और फिर 1973 में एम्स्टर्डम में टीम ने क्रमशः कांस्य और रजत पदक जीता था। अजीत पाल को वर्ष 1992 में पद्मश्री से अलंकृत किया जा चुका है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.