Move to Jagran APP

Punjab Election 2022 : राहुल गांधी 27 जनवरी को गर्म करेंगे पंजाब का राजनीतिक माहौल, जालंधर छावनी में करेंगे वर्चुअल रैली

Punjab Vidhan Sabha Election 2022 आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 27 जनवरी को पंजाब के दौरे के साथ ही विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए शंखनाद कर देंगे। जालंधर से ही वह पंजाब के लिए कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

By Vinay KumarEdited By: Published: Tue, 25 Jan 2022 09:39 AM (IST)Updated: Tue, 25 Jan 2022 10:38 AM (IST)
Punjab Election 2022 : राहुल गांधी 27 जनवरी को गर्म करेंगे पंजाब का राजनीतिक माहौल, जालंधर छावनी में करेंगे वर्चुअल रैली
Punjab Vidhan Sabha Election 2022 राहुल गांधी 27 जनवरी को जालंधर से पंजाब का राजनीतिक माहौल गर्म करेंगे।

जागरण संवाददाता, जालंधर : आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 27 जनवरी को पंजाब के दौरे के साथ ही विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए शंखनाद कर देंगे। वह पहले अमृतसर पहुंचकर दरबार साहिब में माथा टेकेंगे और उसके बाद सड़क मार्ग से ही जालंधर पहुंचेंगे। जालंधर से ही वह पंजाब के लिए कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके लिए डिजिटल प्लेटफार्म का इस्तेमाल होगा। रैली का केंद्र जालंधर छावनी विधानसभा हलका में होगा। यहां कैबिनेट मंत्री परगट सिंह कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। जिला कांग्रेस जालंधर शहरी के अध्यक्ष बलराज ठाकुर का कहना है कि 27 जनवरी की वर्चुअल रैली के लिए तैयारी शुरू कर दी गई हैं। पंजाब में जगह-जगह छोटे ग्रुप में एलईडी एवं अन्य डिजिटल माध्यम से कार्यकर्ताओं को लिंक भेज कर जोड़ा जाएगा।

loksabha election banner

परगट को मिलेगा राहुल के दौरे का फायदा

आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के 27 जनवरी को जालंधर आने का सीधा फायदा कैबिनेट मंत्री परगट सिंह को मिलेगा। राहुल गांधी में जालंधर कैंट में रुककर वर्चुअल रैली से कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी छावनी विधानसभा हलका में 66 फुट रोड पर वाइट डायमंड रिजोर्ट में रुककर कार्यक्रम करेंगे। वाइट डायमंड रिसोर्ट में कार्यकर्ताओं को भी बुलाया जाना है।

------------

भगवंत मान ने किया डोर-टू-डोर प्रचार

जागरण संवाददाता, जालंधर : आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने सोमवार को जालंधर के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान मान ने डोर-टू-डोर प्रचार किया और लोगों से आप उम्मीदवारों के पक्ष में वोट मांगे। मान ने दावा किया कि इस बार पंजाब की जनता पंजाब की नई इबारत लिखेगी। पंजाब पर दशकों से राज करती आ रही पारंपरिक पार्टियों की भ्रष्ट नीतियों और लूट से लोग परेशान हो चुके हैं। मान ने नकोदर से आप उम्मीदवार इंदरजीत कौर मान, जालंधर पश्चिमी से उम्मीदवार शीतल अंगुराल, जालंधर सेंट्रल से उम्मीदवार रमन अरोड़ा और जालंधर उत्तरी से आप उम्मीदवार दिनेश ढल्ल के पक्ष में घर-घर जाकर वोट मांगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.