Move to Jagran APP

Punjab Election 2022: जालंधर के मैदान में भिड़ेंगे हाकी के तीन धुरंधर, कैंट से परगट व सोढ़ी आमने-सामने, नकोदर से अजीत पाल मैदान में

Punjab Vidhan Sabha Election 2022 पंजाब विधानसभा चुनाव में जालंधर से तीन ओलंपियन चुनाव लड़ने जा रहे हैं। ओलंपियन सुरेंद्र सिंह सोढ़ी और ओलंपियन परगट सिंह जालंधर छावनी में एक-दूसरे के सामने होंगे तो ओलंपियन अजीत पाल सिंह नकोदर हलके से अपनी सियासी पारी की शुरुआत करेंगे।

By Vinay KumarEdited By: Published: Tue, 25 Jan 2022 09:04 AM (IST)Updated: Tue, 25 Jan 2022 09:04 AM (IST)
Punjab Election 2022: जालंधर के मैदान में भिड़ेंगे हाकी के तीन धुरंधर, कैंट से परगट व सोढ़ी आमने-सामने, नकोदर से अजीत पाल मैदान में
Punjab Vidhan Sabha Election 2022 विधानसभा चुनाव में जालंधर से तीन ओलंपियन चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

मनुपाल शर्मा, जालंधर। खेल के मैदान में हॉकी के मक्का के नाम की उपाधि लेने वाला जालंधर अब सियासी टर्फ के ऊपर हॉकी के जादूगरों की राजनीतिक स्किल का भी गवाह बनने जा रहा है। पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में जालंधर के दो विधानसभा क्षेत्रों से तीन ओलंपियन चुनाव लड़ने जा रहे हैं। ओलंपियन सुरेंद्र सिंह सोढ़ी और ओलंपियन परगट सिंह विधानसभा हलका जालंधर छावनी में एक-दूसरे के सामने होंगे तो ओलंपियन अजीत पाल सिंह नकोदर हलके से अपनी सियासी पारी की शुरुआत करेंगे। ओलंपियन सुरेंद्र सिंह सोढ़ी आम आदमी पार्टी (आप), ओलंपियन परगट सिंह कांग्रेस एवं ओलंपियन अजीत पाल सिंह को कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस की तरफ से प्रत्याशी घोषित किया गया है।

loksabha election banner

तीनों ही ओलंपिक में कुछ बातें कॉमन भी हैं तीनों हॉकी के मैदान से हैं। अंतरराष्ट्रीय हॉकी में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और तीनों ही अर्जुन अवार्ड से सम्मानित भी हैं। ओलंपियन अजीत पाल सिंह एवं ओलंपियन परगट सिंह तो पदमश्री से भी सम्मानित किए जा चुके हैं। ओलंपियन अजीत पाल सिंह तीनों ओलंपियंस में वरिष्ठ कहे जा सकते हैं। तीन ओलंपिक, तीन वर्ल्ड कप एवं दो एशियन गेम्स में अपनी हाकी स्टिक का जादू दिखा चुके हैं और अर्जुन अवार्ड एवं पद्मश्री से सम्मानित हैं। वह लंबे समय तक भारतीय हाकी टीम के कैप्टन भी रहे हैं। वह पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। ओलंपियन सुरेंद्र सिंह सोढ़ी 1980 के मास्को ओलिंपिक में कुल 15 और फाइनल मैच में गोल्ड मेडल जीतने के लिए 2 अति महत्वपूर्ण गोल दागने वाले दिग्गज के तौर पर जाने जाते हैं। सुरेंद्र सिंह सोढ़ी का भी पहला चुनाव होगा।

परगट सिंह 1992 के बार्सिलोना और 1996 के अटलांटा ओलिंपिक में भारतीय हाकी टीम के कप्तान व दुनिया के सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर्स में शुमार हैं। हालांकि राजनीतिक अनुभव में परगट सिंह अपने से वरिष्ठ दोनों ओलंपियंस से ज्यादा अनुभव रखते हैं। परगट सिंह जालंधर कैंट से से दो बार (एक बार शिअद और दूसरी बार कांग्रेस की टिकट पर) विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। कैंट में दो हॉकी ओलंपियंस का आमने सामने होना चुनावी रण को खासा रोचक बनाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.