Move to Jagran APP

Punjab Covid News: पंजाब में लगातार पांचवें दिन मौत व संक्रमण के मामलों में कमी

पंजाब में शुक्रवार को एक्टिव मरीज 45 हजार के करीब थे जो शनिवार को 42177 दर्ज किए गए। 5698 लोग स्वस्थ हुए। शनिवार को 125 लोगों की जान गई जबकि पांच दिन पहले 25 मई को 188 लोगों की जान गई थी।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Sun, 30 May 2021 12:58 PM (IST)Updated: Sun, 30 May 2021 12:58 PM (IST)
Punjab Covid News: पंजाब में लगातार पांचवें दिन मौत व संक्रमण के मामलों में कमी
पंजाब में लगातार पांचवें दिन मरीजों की मौत और संक्रमण के मामलों में कमी आई है

चंडीगढ़ (राज्य ब्यूरो)। कोरोना के प्रकोप से जूझ रहे पंजाब को कुछ राहत मिली है। शनिवार को राज्य में लगातार पांचवें दिन मरीजों की मौत और संक्रमण के मामलों में कमी आई है। 25 मई को प्रदेश में 5000 नए केस आए थे, जबकि शनिवार को यह संख्या 3102 तक पहुंच गई। वहीं, एक्टिव केसों की संख्या में भी कमी आई है। शुक्रवार को एक्टिव मरीज 45 हजार के करीब थे, जो शनिवार को 42177 दर्ज किए गए। 5698 लोग स्वस्थ हुए। शनिवार को 125 लोगों की जान गई, जबकि पांच दिन पहले 25 मई को 188 लोगों की जान गई थी।

loksabha election banner

राज्य में कोरोना की पहली लहर में आठ फरवरी, 2021 तक 5653 लोगों की मौत हुई थी। वहीं, नौ फरवरी, 2021 को दूसरी लहर शुरू होने के बाद पंजाब में शनिवार (29 मई, 2021) तक 8652 लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को लुधियाना व बठिंडा में 14-14, अमृतसर में 12, जालंधर व पटियाला आठ-आठ लोगों की मौत हुई। लुधियाना में सबसे ज्यादा 383, बठिंडा में 291, जालंधर में 254, पटियाला में 178 व अमृतसर में 172 केस आए। राज्य में शनिवार को 41884 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।

कितनी गिरावट

दिन         मौतें       केस

25 मई    188     5000

26 मई    186     4333

27 मई    178     3914

28 मई   148     3724

29 मई  125       3102

यह भी पढ़ें - फतेहगढ़ साहिब में पहले सिर पर बैट से किया हमला, फिर रस्सी से गला घोंट कर दी युवक की हत्या; आरोपित गिरफ्तार

यह भी पढ़ें - जालंधर के स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी का धंधा, हर राज पर पर्दा डाल रही पुलिस; कई सफेदपोश नेता कठघरे में


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.