Move to Jagran APP

See Video: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने आधी रात में बचाई गाय की जान, गड्ढ़े से बाहर निकाला

पंजाब के मुख्‍यमंंत्री चरणजीत सिंह चन्‍नी ने आधी रात में गड्ढे में गिरी गाय की जान बचाई। मुख्‍यमंत्री चन्‍नी आधी रात को एक कार्यक्रम से वापस लौट रह‍े थे तो रूपनगर के पास एक गाय को गड्ढे में गिरा देखा तो उसे लोगों की मदद से बाहर निकाला।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Mon, 15 Nov 2021 08:58 AM (IST)Updated: Mon, 15 Nov 2021 12:28 PM (IST)
See Video: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने आधी रात में बचाई गाय की जान, गड्ढ़े से बाहर निकाला
पंजाब सीएम चन्‍नी ने देर रात गड्ढ़े में गिरी गाय को बचाया और पैर छुए। (स्राेेत-चन्‍नी ट्विटर पेज )

रूपनगर , जेएनएन। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अपने सामाजिक सरोकारों से जुड़ाव के कारण लोगों की चर्चाओं में हैंं। आम लोगाें से उनके जुड़ाव को देखने के उदाहरण लगातार मिल रहे हैं। मुख्‍यमंत्री चन्‍नी ने अपने साम‍ाजिक जुड़ाव का परिचय यहां रूपनगर में दिया। उन्‍होंने रविवार आधी रात को गढ्डे में गिरी एक गाय की जान बचाई। चन्‍नी के इस कार्य की आसपास के क्षेत्र के लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

loksabha election banner

हुआ यूं की मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्‍नी रविवार रात को रूपनगर जिले के चमकौर साहिब में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे। कार्यक्रम के बाद रविवार आधी रात के करीब वह वापस अपने आवास पर जा रहे थे। इसी दौरान रास्‍ते में उन्होंने देखा कि एक गाय गढ्डे में गिरी हुई है। यह देखकर चरणजीत चन्‍नी अपनी टीम के साथ वहीं रुक गए और इसके बाद उन्‍हाेंने अपने सुरक्षाकर्मियों व अन्य लोगों की मदद से गाय की जान बचाने का कार्य शुरू करवाया। बचाव कार्य का नेतृत्व उन्होंने खुद किया।

पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्‍नी ने गड्ढ़े मेंं गिरी गाय की जान बचाई। (चन्‍नी के  ट्विटर पेज से ली गई तस्‍वीर )   

इस दौरान टार्च जलाकर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्‍नी  लोगों को कहते रहे कि कहां और कैसे गाय को निकालना है। चन्‍नी लोगाेंं को बताते रहे गाय को बाहर निकालने के कैसे पैर में रस्सी बांधनी है। इस दौरान वह यह सुनिश्चित करते रहे कि गाय को किसी भी तरह से नुकसान नहीं हो। आधे घंटे की मशक्कत के बाद मुख्यमंत्री चन्‍नी ने गाय को गढ्डे से बाहर निकलवाया।

इसके बाद उन्होंने गो माता का चरण स्पर्श किया और इसके बाद  वहां से रवाना हुए। घटनास्थल के पास से गुजर रहे हिमाचल प्रदेश के भी कुछ लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में मदद की। बचाव कार्य में सहयोग करने वाले हिमाचल के लोगों से मुख्यमंत्री ने बातचीत की और उनका हालचाल पूछा। मुख्यमंत्री चन्‍नी ने गाय को बचाने में मदद के लिए  उनकी तारीफ की और दो दिन बाद उनसे मिलने को कहा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.