Punjab By Election Result 2019: फगवाड़ा में कांग्रेस के बलविंदर धालीवाल 26116 वोटों से जीते, भाजपा के वाघा को हराया
Phagwara By Election Result 2019 LIVE Updatesपंजाब की चार सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम फगवाड़ा की सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार बलविंदर सिंह धालीवाल ने जीत हासिल की है।
फगवाड़ा, जेएनएन। करीब एक महीने तक चली चुनाव प्रक्रिया के बाद लोगों ने अपना फैसला सुना दिया है। फगवाड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी बलविंदर सिंह धालीवाल ने जीत हासिल की है। बलविंदर सिंह को 26116 वोट से चुनाव जीत गए हैं। बलविंदर सिंह को 49215 वोट मिले। दूसरे नंबर पर भाजपा के प्रत्याशी राजेश वाघा रहे। राजेश बाघा को 23099 वोट मिले। तीसरे नंबर पर बसपा प्रत्याशी भगवान दास रहे, जिन्हें 15990 वोट मिले। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी संतोष कुमार गोगी को 2910 वोट और लोक इंसाफ पार्टी के उम्मीदवार जरनैल नंगल को 9088 वोट मिले। आजाद प्रत्याशियों में सोनू को 340, चरणजीत को 541, परमजोत को 485 और नीटू शटरां वाला को 706 वोट मिले।
फगवाड़ा विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए मुख्य मुकाबला कांग्रेस के बलविंदर सिंह धालीवाल (रिटायर्ड आइएएस), अकाली भाजपा उम्मीदवार राजेश बाघा व बसपा के प्रत्याशी ठेकेदार भगवान दास के बीच ही रहा। मतगणना के दौरान आजाद उम्मीदवार नीटू शटरां वाला ने निजी चैनल से बातचीत करते हुए अपने कपड़े फाड़ दिए। फगवाड़ा के सुखचैनआणा रोड पर स्थित गुरु नानक कॉलेज में सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गई थी। कुल मिलाकर 16 राउंड में काउंटिंग की गई और इसके लिए 14 टेबल लगाए गए थे। विधानसभा उपचुनाव के नतीजों को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से कड़े पुलिस प्रबंध किए गए हैं। इसके तहत मतगणना केंद्र के बाहर 300 पुलिसकर्मी तैनात रहे।
इस बार यह उम्मीदवार थे मैदान में
- बलविंदर सिंह धालीवाल (कांग्रेस)
- राजेश बाघा (भाजपा)
- ठेकेदार भगवान दास (बसपा)
- संतोष कुमार गोगी (आप)
- जरनैल नंगल (लोक इंसाफ पार्टी)
- नीटू शटरां वाला (आजाद)
- सोनू कुमार (आजाद)
- परमजोत कौर (आजाद)
- चरणजीत सिंह (आजाद)
इस सीट पर कब कौन जीता चुनाव
साल उम्मीदवार पार्टी
1957 हंस राज शर्मा कांग्रेस
1962 ओम प्रकाश अग्निहोत्री आजाद
1967 साधू राम कांग्रेस
1972 प्यारा राम धनोवाली कांग्रेस
1977 साधू राम जनता पार्टी
1980 प्यारा राम धनोवाली कांग्रेस
1985 जोगिंदर सिंह मान कांग्रेस
1992 जोगिंदर सिंह मान कांग्रेस
1997 चौधरी स्वर्णा राम भाजपा
2002 जोगिंदर सिंह मान कांग्रेस
2007 चौधरी स्वर्णा राम भाजपा
2012 सोम प्रकाश भाजपा
2017 सोम प्रकाश भाजपा
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें