Move to Jagran APP

भाजपा का गांवों पर भी फोकस, देहात की पांच सीटों पर मजबूत के लिए की बैठक

कृषि कानून रद होने के बाद भाजपा ने विधानसभा चुनाव 2022 के लिए तैयारी शुरू कर दी है। शहर की सीटों के साथ अब ग्रामीण क्षेत्रों की सीटों पर भी फोकस किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 02 Dec 2021 06:55 PM (IST)Updated: Thu, 02 Dec 2021 06:55 PM (IST)
भाजपा का गांवों पर भी फोकस, देहात की पांच सीटों पर मजबूत के लिए की बैठक
भाजपा का गांवों पर भी फोकस, देहात की पांच सीटों पर मजबूत के लिए की बैठक

जागरण संवाददाता, जालंधर : कृषि कानून रद होने के बाद भाजपा ने विधानसभा चुनाव 2022 के लिए तैयारी शुरू कर दी है। शहर की सीटों के साथ अब ग्रामीण क्षेत्रों की सीटों पर भी फोकस किया गया है। इसे लेकर पंजाब भाजपा के महासचिव व दोआबा के प्रभारी डा. सुभाष शर्मा ने जालंधर देहात के प्रधान अमरजीत सिंह अमरी, सुदर्शन सोबती और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर लंबी चर्चा की। मीटिग में भाजपा देहाती दक्षिणी के प्रभारी परषोत्तम सिंह पासी विशेष रूप से पहुंचे।

loksabha election banner

देहात में पार्टी की मजबूती के लिए वर्करों से राय ली गई। सुभाष शर्मा ने कहा कि देश में भाजपा ही एक ऐसा विकल्प है जो जनता की समस्याओं को समझकर उनका हल करती है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को आह्वान किया कि वो केंद्र सरकार की नीतियों को ज्यादा से ज्यादा आम जनमानस तक लेकर जाएं ताकि वो इससे लाभ ले सके। जल्द ही सभी बूथों की टीमों का गठन करने के लिए कहा। डा. सुभाष शर्मा ने कहा कि भाजपा पंजाब की सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने मनजिदर सिंह सिरसा के भाजपा में शामिल होने का स्वागत किया और कहा कि सिखों का भाजपा के प्रति लगाव बढ़ा है। मीटिग में संजम सिंह मेसन, संजीव सोबती, चंद्रवीर गोल्डी, अश्वनी सोंधी, सोमनाथ गोपाल, जितेंद्र सिंह टाहा, शेफ्फी चावला, राजीव पंजा, रंजीत पवार, इंदरजीत मेहता, इंदरजीत सहोता, मुकेश, मास्टर विनोद, शिवा संगर, विक्की, अंजलि वर्मा, मंजू सरपंच, दिनेश ऐरी, अर्जुन तिवाड़ी, वीरेंद्र कुमार, सुरिदर कुमार सरपंच, सुशील कालिया, बलविदर शर्मा, अजय पुंज, डॉक्टर शर्मा, राज कुमार जोगी, संदीप वर्मा, पवन भट्टी, विपुल शर्मा, अमित सहोता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.