Punjab Air travel Alert: वीकेंड का मजा हुआ किरकिरा, आदमपुर दिल्ली फ्लाइट फिर कैंसिल
Punjab Air travel Alert रविवार को दिल्ली आदमपुर सेक्टर की फ्लाइट को फिर से कैंसिल कर दिया गया है। इससे पहले शुक्रवार को भी फ्लाइट कैंसिल कर दी गई थी। फ्लाइट के रद होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जालंधर, जेएनएन। वीकेंड पर निजी एयरलाइन स्पाइसजेट ने एक बार फिर से यात्रियों को परेशानी में डाल दिया है। रविवार को दिल्ली आदमपुर दिल्ली सेक्टर की फ्लाइट को फिर से कैंसिल कर दिया गया है। इससे पहले शुक्रवार को भी फ्लाइट कैंसिल कर दी गई थी। दोआबा क्षेत्र के बहुत सारे लोग राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में कार्यरत हैं और वीकेंड पर इसी फ्लाइट से आवागमन करते हैं।
यह भी पढ़ें - जालंधर की जानवी ने शौक को बनाया करियर, आज घर में खोल रखी है बेकरी, डिमांड पर बनाती है केक
शुक्रवार को फ्लाइट रद होने के चलते बहुत सारे यात्रियों ने जालंधर आने का कार्यक्रम बदल दिया था, लेकिन जो यात्री रविवार की फ्लाइट से दिल्ली पहुंचकर सोमवार से सप्ताह शुरू करना चाहते थे। उन्हें भी अब परेशानी झेलनी पड़ रही है। जालंधर से दिल्ली के लिए बेहद कम संख्या में ट्रेन उपलब्ध हैं और किसान आंदोलन के चलते सीधी बस सेवा तो पिछले लगभग तीन महीनों से प्रभावित है।
यह भी पढ़ें - पंजाब के इस स्कूल में सीढ़ी से दीवार फांद जाते हैं शिक्षक और विद्यार्थी, कारण जान कर रह जाएंगे हैरान
तीव्र गति से दिल्ली पहुंचने के लिए जालंधर से रवाना होने वाली स्पाइसजेट की इकलौती फ्लाइट एक उम्दा जरिया है, लेकिन यह फ्लाइट बीते लंबे समय से लगातार अपने निर्धारित समय से लेट ही चल रही है। शुक्रवार को कैंसिल रहने के बाद शनिवार को फ्लाइट लगभग डेढ़ घंटे देरी से संचालित हुई थी और रविवार को फिर से कैंसिल कर दी गई है। गौर हो कि पिछले काफी दिनों से घनी धुंध के कारण फ्लाइट रद हो रही है या अपने निधार्रित समय से लेट चल रही है। जिस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें