Move to Jagran APP

पंजाब आप के सीएम फेस भगवंत मान की चन्नी को चुनौती, मेरे खिलाफ लड़ना है तो धूरी से लड़ें चुनाव

आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान भगवंत मान सीएम उम्मीदवार ऐलान होने के बाद आज दरबार साहिब में माथा टेकने के लिए पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस द्वारा आप को भाजपा की बी टीम कहे जाने पर कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब के पौने तीन करोड़ लोगों की ए टीम है।

By Vinay KumarEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 02:27 PM (IST)Updated: Sun, 23 Jan 2022 08:11 AM (IST)
पंजाब आप के सीएम फेस भगवंत मान की चन्नी को चुनौती, मेरे खिलाफ लड़ना है तो धूरी से लड़ें चुनाव
पंजाब आप के सीएम केंडिडेट भगवंत मान ने हरमंदिर साहिब में माथा टेका। (जागरण)

जागरण संवाददाता, अमृतसर। आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान भगवंत मान सीएम उम्मीदवार ऐलान होने के बाद आज दरबार साहिब में माथा टेकने के लिए पहुंचे। अमृतसर पहुंचने के बाद उन्होंने पंजाब के पानी के बारे बात की। उन्होंने कहा कि पंजाब के पास पहले ही पानी नहीं है और दूसरे राज्यों को पानी नहीं दे सकता। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब को पंजाब बनाएगी ना कि लंदन या कैलिफोर्निया। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा उन्हें चमकौर साहिब से चुनाव लड़ने के किए गए चैलेंज पर उन्होंने कहा कि सीएम चन्नी को उन्हें नहीं पता कि वह सीट रिजर्व है और वह खुद जनरल कैटेगरी से हैं। वह वहां चुनाव नहीं लड़ सकते। अगर चन्नी उनके साथ चुनाव लड़ना चाहते हैं तो वह धूरी से उनके साथ चुनाव लड़ सकते हैं।

loksabha election banner

उन्होंने कांग्रेस द्वारा आप को भाजपा की बी टीम कहे जाने पर कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब के पौने तीन करोड़ लोगों की ए टीम है। पंजाब को कर्जदार करने पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पंजाब को कर्जदार किया है तो यह कर्जा लगा कहां है। उन्होंने कहा कि इन्होंने ना तो पंजाब में नए स्कूल बनाए हैं और ना ही अस्पताल तो यह पैसा कहां लगाया गया। उन्होंने कहा कि इन पैसों से इन लोगों ने अपने महल, होटल व मॉल आदि बनाए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.